भाजपा की पश्चिम बंगाल में हार पर बद्दोवाल धरने पर बांटे लड्डू

संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर पिछले 129 दिन से चल रहे बद्दोवाल टोल धरने की अध्यक्षता रतन सिंह ने की व संचालन होशियार सिंह ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 08:26 AM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 08:26 AM (IST)
भाजपा की पश्चिम बंगाल में हार पर बद्दोवाल धरने पर बांटे लड्डू
भाजपा की पश्चिम बंगाल में हार पर बद्दोवाल धरने पर बांटे लड्डू

संवाद सूत्र, नरवाना : संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर पिछले 129 दिन से चल रहे बद्दोवाल टोल धरने की अध्यक्षता रतन सिंह ने की व संचालन होशियार सिंह ने किया। क्रमिक भूख हड़ताल पर सोणी सिंह, सूबे सिंह, फग्गु, करण नैन खरल व धर्मगढ़ के पूर्व सरपंच पिरथी सिंह शामिल रहे।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार का जश्न मनाते हुए बद्दोवाल टोल कमेटी ने धरना स्थल पर लड्डू बांटे। धरने को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य कमेटी के नेता मा. बलबीर सिंह ने कहा कि अगर अब भी सरकार होश में नहीं आई, तो किसान पश्चिम बंगाल की तर्ज पर पूरे देश में भाजपा का सफाया कर देंगे। उन्होंने कहा कि बीतते समय के साथ यह आंदोलन और अधिक व्यवस्थित, सुदृढ़ और अनुशासित होता जा रहा है। गांव-गांव में किसान मोर्चे की कमेटियां गठित की जा रही हैं, जो आंदोलन को धार देने का काम करेंगी। ग्रामीण कमेटियों के माध्यम से दिल्ली बॉर्डर पर भीड़ बढ़ाने व जरूरी सामान जैसे दूध, सब्जी व आटा पहुंचाने की ठोस योजना बनाई जा रही है।

धरने को किसान सभा के जिला सचिव रामचंद्र दनौदा, धर्मपाल चहल, शीशपाल गुलाढ़ी, पूनम बडनपुर, बिमला देवी व रामप्यारी आदि ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर मा. सतबीर, नरेश दनौदा, चांद बहादुर, चांदीराम, बसाऊ सरपंच, गुरमेल वकील, राजेंद्र सरपंच, महेंद्र गोयत, सुनील बद्दोवाल, निहाला गुरुसर, सुभाष लांबा, भीम सिंह सिंहमार उपस्थित रहे।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की हार पर झूमे किसान, आतिशबाजी कर जताई खुशी

संवाद सूत्र, उचाना : पश्चिम बंगाल में भाजपा की हार से किसानों के चेहरे खुश नजर आए। रविवार दोपहर बाद किसानों ने भाजपा की हार पर किसानों ने खटकड़ टोल के पास धरने पर पटाखे बजा कर खुशी मनाई। किसान नेताओं ने कहा कि ये जीत किसान के साथ-साथ पूरे देश की जीत है और मोदी सरकार के अहंकार की हार है। रविवार को धरने की अध्यक्षता प्रताप सिंह खापड़ ने की। सांकेतिक भूख हड़ताल पर महिला राजो खटकड़, रामरति, कृष्णा खटकड़, कमला झांज, शीला झांझ रही। भाकियू जिलाध्यक्ष आजाद पालवां ने कहा कि बंगाल में भाजपा की हार किसानों की जीत है। किसान आंदोलन न्याय युद्ध है। इस न्याय युद्ध के जनता किसानों का साथ दे। किसान आंदोलन आज खुद के लिए नहीं कर रहे हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए कर रहे हैं। ये तीनों कानून अगर रहते हैं, तो हर वर्ग को नुकसान है। लॉकडाउन लगे या धारा 144, किसान अपना धरना जारी रखेंगे। तीन मई को खटकड़ टोल पर सर्व समाज, सर्व खाप की पंचायत है। इसमें कई बड़े फैसले भी लिए जा सकते हैं। वहीं धरने पर सोनू ने अपने बेटे मनिक का पहला जन्म दिन मनाया।

chat bot
आपका साथी