रत्नावली में चुटकुले प्रतियोगिता में सोनिया रानी प्रथम

जागरण संवाददाता, जींद : कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में रत्नावली में हरियाणवी चुटकुले प्रतियोगिता म

By Edited By: Publish:Fri, 28 Oct 2016 12:14 AM (IST) Updated:Fri, 28 Oct 2016 12:14 AM (IST)
रत्नावली में चुटकुले प्रतियोगिता में सोनिया रानी प्रथम

जागरण संवाददाता, जींद : कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में रत्नावली में हरियाणवी चुटकुले प्रतियोगिता में राजीव गांधी महाविद्यालय के बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा सोनिया रानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुवि में 24 से 28 अक्टूबर तक हरियाणा दिवस पर आयोजित रत्नावली प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र, छात्रओं ने हरियाणवी एकल नृत्य, ग्रुप सांग हरियाणवी, हरियाणवी स्किट, हरियाणवी कविता विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

25 अक्टूबर को आयोजित हरियाणवी चुटकुले प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा सोनिया रानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉलेज प्राचार्य रोहताश मालिक ने छात्र, छात्रओं को बधाई देते हुए सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर डॉक्टर राजेश, नीना शर्मा और कुमार अनिल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी