सुबह 8.50 पर उतरेगा सीएम का हेलीकॉप्टर, 10.10 पर हो जाएंगे रवाना

जींद : मुख्यमंत्री मनोहरलाल के शनिवार को जींद दौरे की प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Oct 2017 11:32 PM (IST) Updated:Fri, 13 Oct 2017 11:32 PM (IST)
सुबह 8.50 पर उतरेगा सीएम का हेलीकॉप्टर, 10.10 पर हो जाएंगे रवाना
सुबह 8.50 पर उतरेगा सीएम का हेलीकॉप्टर, 10.10 पर हो जाएंगे रवाना

जींद : मुख्यमंत्री मनोहरलाल के शनिवार को जींद दौरे की प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर पुलिस लाइन में उतरेगा। नौ बजे नागरिक अस्पताल में पहुंचेंगे। यहां 200 बेड के नागरिक अस्पताल सहित छह परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और 8 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद सीएम अस्पताल परिसर में लोगों को संबोधित करेंगे। अस्पताल में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री सुबह सवा दस बजे हेलीकॉपटर के जरिये चरखी दादरी के लिए रवाना हो जाएंगे। सीएम के दौरे को लेकर डीसी अमित खत्री, एसएसपी डॉ. अरुण ¨सह, सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया ने अस्पताल में तैयारियों का जायजा लिया।

chat bot
आपका साथी