जल शक्ति अभियान को बनाना होगा जन आंदोलन : डीसी

जल संरक्षण के लिए जिले में जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। डीसी नरेश नरवाल ने जिले के लोगों से बारिश के जल का संरक्षण करने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 09:19 PM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 09:19 PM (IST)
जल शक्ति अभियान को बनाना होगा जन आंदोलन : डीसी
जल शक्ति अभियान को बनाना होगा जन आंदोलन : डीसी

जागरण संवाददाता, जींद : जल संरक्षण के लिए जिले में जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। डीसी नरेश नरवाल ने जिले के लोगों से बारिश के जल का संरक्षण करने का आह्वान करते हुए कहा कि अगर आज जल संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया, तो मानव जीवन को भविष्य खतरे में पड़ सकता है। वाटर हार्वेस्टिग का उपयोग नहीं होने की वजह से हर साल बारिश का पानी व्यर्थ चला जाता है। भू-जल रिचार्ज नहीं हो पाता। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को बारिश के पानी को सहेजने के लिए काम करना होगा और इसे जन आंदोलन बनाना होगा। वाटर हार्वेस्टिग से संचित हुए पानी का प्रयोग पशुओं, बागवानी, साफ-सफाई व सिचाई के लिए किया जा सकता है।

डीसी ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया यह अभियान देशभर में 30 नवंबर तक चलाया जाएगा। इस अभियान का लक्ष्य देश में वर्षा जल संरक्षण के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम और विशेष कार्य योजनाएं तैयार करना है। कैच द रेन कैंपेन का अर्थ है, जहां भी गिरे और जब भी गिरे, वर्षा का पानी इकट्ठा करें। जल संचय करने से जुड़े कार्यों जैसे रेन वाटर हार्वेस्टिग, पौधारोपण, पोखरों की सफाई और निर्माण करवाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। अभियान को लेकर संबंधित विभागों को अलग-अलग कार्य भी सौंपे गए हैं।

chat bot
आपका साथी