घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपित ने धमकी देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 12:54 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 12:54 AM (IST)
घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, जींद : सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपित ने धमकी देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पीड़िता ने महिला थाने में बताया कि उसके संपर्क में मार्च, 2017 में करनाल निवासी महाबीर आया। उसके बाद आरोपित का उसके घर आने लगा। इस दौरान आरोपित ने एक दिन अकेला पाकर उससे उसने दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपित उसके घर पर आता और धमकी देकर उससे दुष्कर्म करता। आरोपित की हरकतों से तंग आकर इसके बारे में परिवार के लोगों को अवगत कराया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

chat bot
आपका साथी