इनेलो-भाजपा मिलकर भी चुनाव लड़ेंगे तो भी कांग्रेस उम्मीदवार होगा भारी : सैनी

जागरण संवाददाता, जींद : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने कहा कि इनेलो-भाजपा मिल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 05:35 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 05:35 PM (IST)
इनेलो-भाजपा मिलकर भी चुनाव लड़ेंगे तो भी कांग्रेस उम्मीदवार होगा भारी : सैनी
इनेलो-भाजपा मिलकर भी चुनाव लड़ेंगे तो भी कांग्रेस उम्मीदवार होगा भारी : सैनी

जागरण संवाददाता, जींद : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने कहा कि इनेलो-भाजपा मिलकर भी जींद का उपचुनाव लड़ेंगे तो भी कांग्रेस उम्मीदवार की जीत होगी। भाजपा उपचुनाव को जीतने के लिए तरह-तरह के ओछे हथकंडे अपना रही है लेकिन जनता भाजपा के षड्यंत्र को पूरी तरह से जा चुकी है और कांग्रेस के प्रति लोगों में उत्साह व जोश साफ दिखाई दे रहा है। यह बात सैनी ने शुक्रवार को घिमाना गांव में ग्रामीणों को 11 नवंबर को जींद की पुरानी अनाजमंडी में होने वाली कांग्रेस की परिवर्तन रैली का निमंत्रण देते हुए कही। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतीश ढिल्लों, शमशेर ¨सह सैनी पूर्व सरपंच, जसबीर पहलवान, रामस्वरुप पूर्व सरपंच, धर्मपाल पूर्व ग्राम सचिव, बलवंत कालीरमण, प्रकाश दहिया, देवाराम सैनी, बहादुर सैनी, सुभाष खोखर, टींकू घिमाना, सरपंच लाठ ¨सह, राजा वाल्मीकि, कर्मवीर वाल्मीकि, रलदू नंबरदार, बहादुर सैनी, सुरेश पंच, डॉ. रोहताश बागड़ी, प्रताप नायक पंच भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी