समर कैंप में बच्चों ने की मस्ती

इंडस पब्लिक स्कूल (जूनियर विग) में समर कैंप के अंतिम दिनों में भी बच्चों का उत्साह चरम सीमा पर था। कैंप में बच्चो के लिए पप्पेट शो का भी आयोजन किया गया जिसके माध्यम से अधिक से अधिक पौष्टिक भोजन लेने और जंक फूड से दूर रहने के बारे में समझाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Jun 2019 10:43 AM (IST) Updated:Fri, 07 Jun 2019 10:43 AM (IST)
समर कैंप में बच्चों ने की मस्ती
समर कैंप में बच्चों ने की मस्ती

जागरण संवाददाता, जींद : इंडस पब्लिक स्कूल (जूनियर विग) में समर कैंप के अंतिम दिनों में भी बच्चों का उत्साह चरम सीमा पर था। कैंप में बच्चो के लिए पप्पेट शो का भी आयोजन किया गया जिसके माध्यम से अधिक से अधिक पौष्टिक भोजन लेने और जंक फूड से दूर रहने के बारे में समझाया गया। अगले दिन बच्चों के लिए पूल पार्टी आयोजित की गई। विभिन्न गानों की ताल पर अम्ब्रेला लेकर और गोगल्स पहनकर बच्चों ने डांस का खूब लुत्फ उठाया। मुख्य अध्यापिका ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि गर्मी से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी पिएं। संतुलित आहार व फ्रेश फूड ही खाएं। अंतिम दिन अन्य एक्टिविटीज के साथ साथ कुकिग विदाउट फायर का भी आयोजन किया गया। कोऑर्डिनेटर आभा जैन व सभी अध्यापिकाओं ने कुकिग करते हुए विद्यार्थियों के साथ खूब मस्ती की।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी