सफीदों में धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव जन्मोत्सव

गुरु नानक देव जन्मोत्सव मंगलवार को मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुद्वारा सिघ सभा के अध्यक्ष नरेंद्रपाल सिंह बंटी ने की तथा नगर कीर्तन को बतौर मुख्यातिथि पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य रहे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 09:59 AM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 06:20 AM (IST)
सफीदों में धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव जन्मोत्सव
सफीदों में धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव जन्मोत्सव

संवाद सूत्र सफीदों : गुरु नानक देव जन्मोत्सव मंगलवार को मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुद्वारा सिघ सभा के अध्यक्ष नरेंद्रपाल सिंह बंटी ने की तथा नगर कीर्तन को बतौर मुख्यातिथि पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य रहे। बचन सिंह आर्य ने कहा कि गुरु नानक देव के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। गुरु नानकदेव ने इंसान को बताया है कि कर्मभूमि पर फल के लिए श्रम सबको करना पड़ता है, रब सिर्फ लकरीरें देता है और उसमे रंग हमको भरना पड़ता है। विभिन्न समुदायों के लोगों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी साहिब के आगे माथा टेका। नगर कीर्तन ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिंह साहिब से प्रारंभ होकर रेलवे रोड होते हुए शहर की मुख्य सड़कों पर निकाला गया।

chat bot
आपका साथी