15 दिन से धान की खरीद बंद होने पर किसानों ने मंडी का गेट किया बंद

15 दिन से धान की खरीद बंद होने पर किसानों ने मंडी का गेट किया बंद संवाद सूत्र पिल्लूखेड़ा नई अनाज मंडी में धान की बोली नहीं होने पर धान की फसल से अट गई। मंडी में पैर रखने की जगह भी नहीं बची। धान की फसल न बिकने से परेशान किसानों ने शुक्रवार को मंडी का गेट बंद कर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Nov 2019 09:05 PM (IST) Updated:Sat, 02 Nov 2019 09:05 PM (IST)
15 दिन से धान की खरीद बंद होने पर किसानों ने मंडी का गेट किया बंद
15 दिन से धान की खरीद बंद होने पर किसानों ने मंडी का गेट किया बंद

15 दिन से धान की खरीद बंद होने पर किसानों ने मंडी का गेट किया बंद

संवाद सूत्र पिल्लूखेड़ा : नई अनाज मंडी में धान की बोली नहीं होने पर धान की फसल से अट गई। मंडी में पैर रखने की जगह भी नहीं बची। धान की फसल न बिकने से परेशान किसानों ने शुक्रवार को मंडी का गेट बंद कर प्रदर्शन किया।

किसान कर्मबीर रेढू, सतीश रेढू, सत्यवान जांगड़ा, पालाराम भड़ताना, नफे सिंह पिल्लूखेड़ा, नरबीर धड़ौली, अजीत धड़ौली राजाराम तलोडा, जोगिद्र, गोपाल खरकगागर, सतबीर, राज शर्मा भागखेड़ा, काला जामनी, सत्यवान कालवा, सुलतान कालवा, देवा सिंह मालसरी खेड़ा व राजेश यादव खेड़ी आदि ने बताया कि करीब 15 दिनों से किसान परेशान हो रहे हैं। उनकी धान की फसल मंडी में है और बिक नहीं रही है। हर रोज उन्हें बोली आने का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन 15 दिन बीत जाने पर भी बोली नहीं आई। किसानों ने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले ही कहा था कि धान की फसल ना लगाओ, आखिर वही हुआ, जिसका अंदेशा था। पहले मौसम का कहर, अब सरकार का

किसानों ने बताया कि बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टि ने पिल्लूखेड़ा कस्बे समेत क्षेत्र के गांव में अपना कहर बरपाते हुए धान व अन्य सभी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। उनकी करीब 90 प्रतिशत धान की फसल नष्ट हो गई है। जिससे किसान एक ही झटके में कंगाली के कगार पर पहुंच गए हैं। किसानों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि किसान जमीन ठेके पर लेकर खेती करता है उस पर भी कुदरत का कहर टूट पड़ता है। मंडी का गेट बंद होने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों की सयमस्याएं सुनी। बोली शुरू कराने पर खोला गेट

थाना प्रभारी अनिल कुमार ने आलाधिकारियों और एएसपी अजीत सिह शेखावत से बात करके किसानों को समझा बुझाकर व आश्वासन देकर मंडी का गेट खुलवाया और मौके पर ही धान की बोली शुरू करवाई। इस दौरान सफीदों के नायब तहसीलदार रामपाल, मार्केट कमेटी के साचिव सतबीर नैन, कर्मबीर अहलावत, जयभगवन सैनी, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान रामफल डीपी, आढ़ती व किसान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी