भाजपा सरकार में किसानों की हालत हुई खराब : कर्मवीर

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने कहा कि किसान हितैषी होने का ढोंग करने वाली भाजपा सरकार ने अब तक पिछले वर्ष आग की भेंट चढ़ी की फसलों का मुआवजा आज तक नहीं दिया है। अधिक बरसात होने से धान की जो फसल खराब हुई थी उसका भी मुआवजा सरकार ने आज तक नहीं किया। इससे किसान आर्थिक रूप से टूट चुका है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं। उन्होंने भाजपा के पेश किए अंतरिम बजट की भी आलोचना की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Feb 2019 10:22 AM (IST) Updated:Tue, 26 Feb 2019 10:22 AM (IST)
भाजपा सरकार में किसानों की हालत हुई खराब : कर्मवीर
भाजपा सरकार में किसानों की हालत हुई खराब : कर्मवीर

संवाद सूत्र, सफीदों : प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने कहा कि किसान हितैषी होने का ढोंग करने वाली भाजपा सरकार ने अब तक पिछले वर्ष आग की भेंट चढ़ी की फसलों का मुआवजा आज तक नहीं दिया है। अधिक बरसात होने से धान की जो फसल खराब हुई थी, उसका भी मुआवजा सरकार ने आज तक नहीं किया। इससे किसान आर्थिक रूप से टूट चुका है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं। उन्होंने भाजपा के पेश किए अंतरिम बजट की भी आलोचना की। सैनी सोमवार को सफीदों विधानसभा क्षेत्र के गांव कारखाना, हाट, रामनगर, हरिगढ़, ऐंचरा खुर्द, ऐंचरा कलां, बागड़ू, सिवानामाल, भंभेवा और लुदाना में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।

सैनी ने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने किसानों से अनेक वादे किए थे। भाजपा ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, फसल लागत मूल्य पर 50 प्रतिशत लाभकारी मूल्य देने तथा किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के अनेक वायदे किए थे, लेकिन आज तक एक भी वादा भाजपा ने पूरा नहीं किया है। सैनी ने सोमवार को पेश किए गए भाजपा के अंतरिम बजट को केवल आंकड़ों का खेल करार देते हुए कहा कि इसमें किसान, दलित, पिछड़ों, नौजवानों, कमेरों, व्यापारियों और कर्मचारियों के लिए कोई स्पष्ट घोषणा नहीं है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता जगदीश कश्यप, रणबीर कश्यप पूर्व सरपंच कारखाना, मेवाराम पूर्व सरपंच कारखाना, सतपाल सैनी पूर्व सरपंच, अशोक सैनी सरफाबाद, सत्यनारायण मलिक, भजन प्रजापति, महावीर पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी