भगवान भी नहीं रखते मेहनत का फल : निर्मल बैरागी

संवाद सूत्र, नरवाना : भाजपा में मेहनत करने वालों की कभी अनदेखी नहीं होती तथा इंसान ही नहीं

By Edited By: Publish:Mon, 29 Aug 2016 10:55 PM (IST) Updated:Mon, 29 Aug 2016 10:55 PM (IST)
भगवान भी नहीं रखते मेहनत का फल : निर्मल बैरागी

संवाद सूत्र, नरवाना : भाजपा में मेहनत करने वालों की कभी अनदेखी नहीं होती तथा इंसान ही नहीं, भगवान भी किसी की मेहनत का फल नहीं रखते। कार्यकर्ता मेहनत करे, एक दिन उन्हें कामयाबी अवश्य मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष निर्मल बैरागी ने स्थानीय हरियल विश्राम गृह में पत्रकारों से यह बात कही।

उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे निराशा का भाव छोड़कर पार्टी व संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करें। देश में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान देती है। पार्टी संगठन के लिए मेहनत करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने मनोहर लाल इसका प्रमाण है।

बेटी बचाओ मुहिम का दिख रहा असर

बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से हरियाणा में ¨लगानुपात 902 पर पहुंचा है और यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पानीपत रैली के बाद का ही परिणाम है। सरकार ने बेटियों के जन्म से लेकर उनके विवाह तक अनेक योजनाएं लागू की हैं, जिसका लाभ बेटियों को मिल रहा है।

उन्होंने नए व पुराने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। जब संगठन मजबूत होगा, तो कार्यकर्ता भी मजबूत होंगे। इस अवसर पर महिला प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिन्द्रा चौहान, मीना कंबोज, सुमित्रा परोचा, सुमन बेदी, संतोष चौहान, राकेश रेढ़ू इत्यादि उपस्थित थे।

बारिश में किया पौधरोपण

इससे पहले निर्मल बैरागी द्वारा हरियल रेस्ट हाउस में बारिश के दौरान ही फलदार पौधे लगाए गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि पौधों का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है। पेड़ हैं तो जीवन है, क्योंकि पेड़ हमें न केवल शुद्ध हवा प्रदान करते हैं बल्कि फल भी देते हैं। सुमन बेदी, संतोष चौहान आदि ने प्रदेशाध्यक्षा को आश्वासन दिलाया कि वे अपने इलाके में अधिक से अधिक पौधे लगाएंगी और पेड़ बनने तक उनकी परवरिश में कोई कमी नहीं आने देंगी।

chat bot
आपका साथी