खेलों से मिलती अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा : संजय भाटिया

सांसद संजय भाटिया ने कहा कि खेलों से हमें अनुशासन प्रिय जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए खेलों का हमारे जीवन में अहम योगदान है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Feb 2020 06:10 AM (IST) Updated:Mon, 24 Feb 2020 06:10 AM (IST)
खेलों से मिलती अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा : संजय भाटिया
खेलों से मिलती अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा : संजय भाटिया

जागरण संवाददाता, करनाल :

सांसद संजय भाटिया ने कहा कि खेलों से हमें अनुशासन प्रिय जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है, शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए खेलों का हमारे जीवन में अहम योगदान है। प्रत्येक मनुष्य को किसी न किसी खेल के साथ अवश्य जुड़े रहना चाहिए।

सांसद ने रविवार को सेक्टर 9 स्थित पंजाबी धर्मशाला में क्रीड़ा भारती के वीरमाता जीजाबाई सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहा कि प्रदेश सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल नीति बनाई है, जिससे खिलाड़ियों को रुझान खेलों के प्रति ओर बढ़ रहा है। खेलों से ही व्यक्तित्व का विकास होता है तथा शरीर भी स्वस्थ रहता है। सांसद ने कहा कि जब भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों का आयोजन होता है तो उसमें सबसे ज्यादा मेडल हरियाणा के खिलाड़ी जीतकर लेकर आते हैं। प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों के लिए खेल नर्सरियां खोली जा रही हैं तथा गांव-गांव में खिलाड़ियों के लिए खेल स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। वह संस्था की हरसम्भव सहायता करेंगे। संस्था के क्षेत्रीय संयोजक दलपत सिंह कादयान ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार द्वारा पूरा मान-सम्मान दिया जा रहा है। मुख्य वक्ता क्रीड़ा भारती की प्रचारक उमेश कुमार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, घर तथा खेल का अधिकार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी।

समारोह में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में पदक जीतने वाले 70 खिलाड़ियों और उनकी माताओं को सम्मानित किया गया। हरियाणा शुगरफैड के चेयरमैन हरपाल सिंह, हरियाणा पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष केबी पंडित, निगम पार्षद बलविन्द्र सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर मनोज वधवा, हरमीत सिंह हैप्पी, अनिल गंभीर, संजय बत्तरा व सुशील कुमार उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी