महिलाओं के मान सम्मान में नहीं आने दी जाएगी कमी : नैना सिंह चौटाला

बाढ़डा से विधायक नैना चौटाला ने सोमवार को पार्टी कायरलय में जींद पानीपत व कैथल की महिला की जिला व हलका प्रधानों की बैठक लेते हएु पार्टी संगठन की मजबूती के लिए काम करने को कहा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 10:00 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 10:00 AM (IST)
महिलाओं के मान सम्मान में नहीं आने दी जाएगी कमी : नैना सिंह चौटाला
महिलाओं के मान सम्मान में नहीं आने दी जाएगी कमी : नैना सिंह चौटाला

संवाद सूत्र, जींद : बाढ़डा से विधायक नैना चौटाला ने सोमवार को पार्टी कायरलय में जींद, पानीपत व कैथल की महिला की जिला व हलका प्रधानों की बैठक लेते हएु पार्टी संगठन की मजबूती के लिए काम करने को कहा। इस दौरान महिलाओं की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सत्ता में जजपा की हिस्सेदारी है। कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। वह महिलाओं के लिए खुद वकालत करने का काम करेंगी। नैना चौटाला ने बताया कि जब से प्रदेश में भाजपा व जजपा की सरकार बनी है। उसी समय से जजपा अपने चुनावी घोषणा पत्र को पूरा करने में लगी हुई है। उद्योगों में प्रदेश के 75 प्रतिशत युवाओं को रोजगार देने के वायदे को पूरा किया गया। 50 किलोमीटर के दायरे में परीक्षा केंद्र बनाकर परीक्षार्थियों के लिए राहत का काम किया, बुढापा पेंशन में बढ़ोतरी करवाई। इसके अलावा दो हजार लगने वाली स्टांप डयूटी को खत्म कर 100 रुपये करने का काम किया। फिलहाल देश में कोरोना के चलते सरकार के काम बाधित हुए हैं। नैना सिंह चौटाला ने महिलाओं की कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही अधिकारियों को फोन कर किया। इस अवसर पर महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, निर्मला देवी, उर्मिला मलिक, सुशीला त्यागी, इंद्रावती, रविला नंबरदार, सुनीला ढुल, बबली देशवाल, सुमन देशवाल, सुदेश जागलान, सरिता मोर, मुकेश देवी, कमलेश बलबेड़ा, गीता गोस्वामी मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी