बीमारी से सीमा सुरक्षा बल के जवान की मौत, राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

बीमारी के कारण सीमा सुरक्षा बल के जवान की मौत हो गई। जवान का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव हथवाला में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। जवान की मौत से गांव में मातम छा गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Jul 2019 10:02 AM (IST) Updated:Fri, 12 Jul 2019 10:02 AM (IST)
बीमारी से सीमा सुरक्षा बल के जवान की मौत, राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार
बीमारी से सीमा सुरक्षा बल के जवान की मौत, राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

संवाद सूत्र, जुलाना : बीमारी के कारण सीमा सुरक्षा बल के जवान की मौत हो गई। जवान का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव हथवाला में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। जवान की मौत से गांव में मातम छा गया। हथवाला गांव निवासी 50 वर्षीय रमेश सीमा सुरक्षा बल नौकरी कर रहे थे। रमेश को कैंसर हो गया था। रमेश का उपचार दिल्ली के अस्पताल कराया गया था। वहां रमेश की मौत हो गई। बुधवार शाम पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में सीमा सुरक्षा बल और पुलिस के जवान सहित हजारों ग्रामीणों ने भाग लिया। रमेश अपनी पीछे पत्नी व दो लड़कियों को छोड़ गया। अंतिम संस्कार में पहुंचे सीमा सुरक्षा बल के सब इंस्पेक्टर रामकरण ने बताया कि रमेश को किडनी व गुर्दे में कैंसर हो गई थी। काफी दिनों से वह बीमार चल रहा था। उसका उपचार दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था। रमेश ने पूरी ईमानदारी व निष्ठा से देश की सेवा की है।

chat bot
आपका साथी