सीएम कर रहे है केंद्र के दबाव में काम: गुरनाम

संवाद सूत्र जुलाना। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Sep 2020 05:28 AM (IST) Updated:Tue, 08 Sep 2020 06:18 AM (IST)
सीएम कर रहे है केंद्र के दबाव में काम: गुरनाम
सीएम कर रहे है केंद्र के दबाव में काम: गुरनाम

संवाद सूत्र, जुलाना। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं। कृषि से संबंधी तीनों अध्यादेशों को वापस लेकर सरकार ने किसानों की भलाई के लिए स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करनी चाहिए। खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है इसलिए फसल का न्यूनतम वेतन सरकार को निर्धारित करना चाहिए और किसानों के कर्ज सरकार ने माफ करने चाहिए। गुरनाम सिंह सोमवार को नई अनाज मंडी में किसानों और आढ़तियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने आढ़ती बचाओ किसान बचाओ 10 सितंबर को पिपली में होने वाली रैली के लिए निमंत्रण दिया और कहा कि किसानों की फसलें पहले की तरह आढ़ती के जरिए ही खरीदने चाहिए। फसलों की पेमेंट भी आढ़ती के खातों में आनी चाहिए। फसलों का लागत के हिसाब से उचित दाम किसानों को नहीं मिल रहा है। सरकार को फसलों का न्यूनतम मूल्य घोषित करना चाहिए। कृषि संबंधी तीनों अध्यादेशों को वापस लेकर सरकार को स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करनी चाहिए। गुणवत्ता के नाम पर सरकार आढ़तियों के रुपये काटकर आढ़तियों के साथ अन्याय कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान राजपाल ने की। बैठक में आढ़तियों एवं किसानों ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी