लोकसभा की सभी दस सीटें जीतेगी भाजपा : बीरेंद्र सिह

संवाद सूत्र उचाना केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने देश में प्रचंड बहुमत से दोबारा फिर भाजपा की सरकार बनने के साथ-साथ प्रदेश की सभी दस लोकसभा सीटें जीतने का दावा किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Mar 2019 10:02 AM (IST) Updated:Fri, 08 Mar 2019 10:02 AM (IST)
लोकसभा की सभी दस सीटें जीतेगी भाजपा : बीरेंद्र सिह
लोकसभा की सभी दस सीटें जीतेगी भाजपा : बीरेंद्र सिह

संवाद सूत्र, उचाना : केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने देश में प्रचंड बहुमत से दोबारा फिर भाजपा की सरकार बनने के साथ-साथ प्रदेश की सभी दस लोकसभा सीटें जीतने का दावा किया।

उचाना मंडी मे पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश में पीएम नरेंद्र मोदी के नाम की लहर चल रही है। भाजपा के पक्ष में प्रदेश में माहौल बना हुआ है। रोहतक की सीट भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीतेगी। अब लोग कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाले हैं। कांग्रेस ने हमेशा स्वार्थ, भेदभाव की राजनीति की है। आज देश का मतदाता समझ चुका है कि उनके हित नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित हैं।

उन्होंने कहा कि अब से पहले प्रदेश में भेदभाव की राजनीति होती रही है। पहली बार प्रदेश में ऐसी सरकार बनी है जो बिना भेदभाव के विकास कार्य करवा रही है। हलके में विकास को लेकर कोई कोर कसर नहीं रहने दी जाएगी।

नगरपालिका वाइस चेयरमैन रणधीर पांचाल द्वारा एमई, जेई नियुक्त किए जाने की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जल्द इन पदों पर नियुक्ति करवाई जाएगी। इस मौके पर हरेंद्र डूमरखां, रमेश श्योकंद, ओमप्रकाश थुआ, लाला नरसीराम, सुरेंद्र गर्ग, सज्जन चौधरी, मनोज श्योकंद, राजेश श्योकंद, विकास श्योकंद, मा. लक्ष्मण मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी