लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी 10 सीटों पर जीतेगी : कंडेला

हरियाणा राज्य सहकारी श्रम व निर्माण संघ के चैयरमेन व जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने कहा है कि लोकसभा चुनावों में भाजपा हरियाणा की 10 सीटों पर जीत हासिल करेगी। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कंडेला ने कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश में किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना चलाई है वह सराहनीय कदम है। इस राशि को बढ़ाने के लिए केन्द्र में सुझाव भेजा जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Mar 2019 08:33 AM (IST) Updated:Mon, 11 Mar 2019 08:33 AM (IST)
लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी 10 सीटों पर जीतेगी : कंडेला
लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी 10 सीटों पर जीतेगी : कंडेला

जागरण संवाददाता, जींद : हरियाणा राज्य सहकारी श्रम व निर्माण संघ के चैयरमेन व जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने कहा है कि लोकसभा चुनावों में भाजपा हरियाणा की 10 सीटों पर जीत हासिल करेगी। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कंडेला ने कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश में किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना चलाई है, वह सराहनीय कदम है। इस राशि को बढ़ाने के लिए केन्द्र में सुझाव भेजा जाएगा। कंडेला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नौकरियां मेरिट के आधार पर देकर भाई-भतीजावाद व भ्रष्टाचार को खत्म किया है। उनके साथ ब्लॉक समिति के सदस्य विनोद शाहपुर, जन कल्याण मंच के अध्यक्ष धर्मवीर बनवाला व हरियाणा बैकवर्ड सेल के अध्यक्ष जयपाल सैनी व व्यापार सेल के अध्यक्ष लाला वीरभान, ब्लॉक अध्यक्ष सुलतान रेढू, प्रदेश सचिव दयानन्द श्योराण व सुनील सिवाच आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी