ससुर को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने की आरोपित महिला गिरफ्तार

भैरोखेड़ा गांव में बुजुर्ग को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने की आरोपित पुत्रवधू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन महिला को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने के कारण रिहा कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Apr 2019 01:22 AM (IST) Updated:Mon, 22 Apr 2019 06:31 AM (IST)
ससुर को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने की आरोपित महिला गिरफ्तार
ससुर को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने की आरोपित महिला गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जींद : भैरोखेड़ा गांव में बुजुर्ग को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने की आरोपित पुत्रवधू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन महिला को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने के कारण रिहा कर दिया। 8 जनवरी की देर शाम संदिग्ध परिस्थिति में भैरोखेड़ा गांव के 65 वर्षीय बारूराम ने फांसी लगा ली थी। मृतक की लड़की सुमन ने पुलिस को बताया था कि करीब चार वर्ष पहले उनके बेटे पवन की मौत हो गई थी। पवन की मौत के बाद रेखा ने पवन के चचेरे भाई मोनू के साथ शादी कर ली। बारूराम ने अपनी वसीयत मोनू को करा दी थी। मोनू और उसके परिवार के लोग बारूराम से मारपीट करने लगे तो उन्होंने अदालत में वसीयत को चैलेंज कर दिया था। सुमन ने आरोप लगाया कि उसके पिता को रेखा, मोनू, सज्जन, नीलम, सोनू, मृतक का भाई जयभगवान, रानी, करेला निवासी सुरेश व राजा और रविद्र ने आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है। पुलिस ने सुमन की शिकायत आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुत्रवधू रेखा को गिरफ्तार किया, लेकिन हाईकोर्ट से जमानत मिलने के कारण रिहा कर दिया।

chat bot
आपका साथी