पौधों का हमारे जीवन में विशेष महत्व : गर्ग

By Edited By: Publish:Tue, 10 Jul 2012 06:08 PM (IST) Updated:Tue, 10 Jul 2012 06:17 PM (IST)
पौधों का हमारे जीवन में विशेष महत्व : गर्ग

मुख्य संवाददाता, जींद : रेलवे जंक्शन के पास स्थित एसपी मेमोरियल हाई स्कूल में वन महोत्सव के दौरान भारत विकास परिषद जयंती शाखा ने पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन बीएस गर्ग थे। उन्होंने विद्यालय के स्टाफ, परिषद के सदस्य व विद्यार्थियों के साथ मिलकर 240 पौधे लगाए।

इनमें त्रिवेणी, आंवला, नीम, अर्जुन, आम, जामुन, नींबू आदि के पौधे शामिल थे। बीएस गर्ग ने जीवन में पौधे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पौधे हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। मनुष्य के बिना तो पौधे संभव हैं, परंतु पेड़-पौधों के बिना मनुष्य का जीवन संभव नहीं है। जिस प्रकार हम अपने बच्चों की परवरिश करते हैं, उसी प्रकार हमें पेड़-पौधों की परवरिश करनी चाहिए और प्रत्येक व्यक्ति को प्रत्येक वर्ष एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

पौधे मनुष्य को ऑक्सीजन देने का काम करते हैं। इस मौके पर विद्यालय की चेयरपर्सन आरके गर्ग, प्रिंसिपल अनीता सिंगरोहा, नरेश कुमार, परिषद के प्रधान प्रमोद गर्ग, रमेश गोयल, अमित गर्ग, विजेंद्र सैनी, सुंदर लाल, अशोक सिंगला, विनोद गुप्ता आदि मौजूद थे।

भारत विकास परिषद की भूतेश्वर शाखा ने महर्षि विद्या मंदिर में शिक्षकों, विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधे लगाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यशाला की राष्ट्रीय संयोजक अविनाश शर्मा ने की। इस मौके पर परिषद द्वारा लिखी गई 200 पुस्तिकाएं विद्यार्थियों में वितरित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष डॉ. विनोद अग्रवाल ने किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी