'प्रदेश सरकार की नीतियों का करें प्रचार-प्रसार'

संवाद सूत्र,उचाना : भाजपा कार्यकर्ता महासंपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर संगठन तथा केंद्र व प्रदेश सर

By Edited By: Publish:Sat, 04 Jul 2015 05:13 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2015 05:13 PM (IST)
'प्रदेश सरकार की नीतियों का करें प्रचार-प्रसार'

संवाद सूत्र,उचाना : भाजपा कार्यकर्ता महासंपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर संगठन तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से जनहित में लागू की गई नीतियों का प्रचार-प्रसार करे। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने अपने छोटे से कार्यकाल में जन हित की कई योजनाएं लागू की है।

उचाना से भाजपा विधायक प्रेमलता ने शनिवार को कपास मंडी में जनसंघ के संस्थापक श्याम मुखर्जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में यह बात कही। इससे पहले उन्होंने श्याम प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

उन्होंने कहा कि जनसंघ के संस्थापक श्याम प्रसाद मुखर्जी की 23 जून को पुण्य अतिथि से पूरे प्रदेश में भाजपा द्वारा महासंपर्क अभियान शुरू किया है व यह 6 जुलाई तक चलेगा। उन्होंने कांग्रेस के संपर्क अभियान पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस जनसंपर्क अभियान के माध्यम से केवल अपना अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश की जनता कांग्रेस को ठुकरा चुकी हैं व कांग्रेस सत्ता खोने की हड़बड़ाहट में जनता की झूठी हमदर्दी पाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा सरकार से सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन उससे पहले हुडडा भाजपा के सवालों का जवाब दे कि आज प्रदेश में जो आंदोलन चल रहे हैं हकीकत में उसके लिए जिम्मेदार कौन हैं। हुडडा ने अपने कार्यकाल में गेस्ट टीचर्स, कंप्यूटर टीचर्स व लैब सहायकों आदि के भविष्य के साथ 10 साल तक खिलवाड़ किया तथा हुड्डा के अपने शासनकाल में खोदे गए गड्ढे भाजपा सरकार भरने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर दर्जनों भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी