भाजपा नेत्री शुरू करेंगी ऑनलाइन सदस्यता अभियान

सफीदों : भाजपा नेत्री वंदना शर्मा हासी ब्राच नहर पर स्थित जाट धर्मशाला के पास खाली मैदान में ऑनलाइन

By Edited By: Publish:Sat, 22 Nov 2014 06:36 PM (IST) Updated:Sat, 22 Nov 2014 06:36 PM (IST)
भाजपा नेत्री शुरू करेंगी ऑनलाइन सदस्यता अभियान

सफीदों : भाजपा नेत्री वंदना शर्मा हासी ब्राच नहर पर स्थित जाट धर्मशाला के पास खाली मैदान में ऑनलाइन सदस्यता अभियान का शुभारभ करेंगी। इस कार्यक्रम के दौरान ही क्षेत्र में स्वच्छता कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। इस सदस्यता कार्यक्रम के शुभारभ में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. ओपी पहल के साथ-साथ कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी शिरकत करेगे।

बैठक आज

सफीदों : रविवार को शहर की शिव कालोनी स्थित श्री ब्राह्मण धर्मशाला सफीदों में सायं चार बजे विश्व ¨हदू परिषद, बजरग दल और दुर्गावाहिनी की संयुक्त बैठक की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता विहिप के सफीदों प्रखंड अध्यक्ष अर¨वद शर्मा करेगे। इसमें परिषद द्वारा हर वर्ष किए जाने वाले धर्म रक्षा निधि पूजन कार्यक्रम के बारे में विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। विश्व ¨हदू परिषद द्वारा पूरे विश्व में चलाए जा रहे कई सेवा कार्यो को और रफ्तार देने के प्रयास किये जाएंगे। इस बैठक में बजरग दल की कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा ताकि क्षेत्र की युवा शक्ति को सेवा कार्यो में सहयोगी बनाया जा सके।

chat bot
आपका साथी