दिल्ली में धरना 26 को

जासं, जींद : मा‌र्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की जिला सचिव मंडल की बैठक सूबे सिंह स्मारक में का. प्रका

By Edited By: Publish:Sat, 22 Nov 2014 06:13 PM (IST) Updated:Sat, 22 Nov 2014 06:13 PM (IST)
दिल्ली में धरना 26 को

जासं, जींद : मा‌र्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की जिला सचिव मंडल की बैठक सूबे सिंह स्मारक में का. प्रकाश चंद्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें 26 नवंबर को मनरेगा को लेकर दिल्ली में दिए जाने वाले धरने की तैयारी की समीक्षा की गई। पार्टी के कार्यकारी सचिव का. रमेश चंद्र ने कहा की भाजपा की मोदी सरकार भी काग्रेस पार्टी की नीतियों पर चलते हुए देश के बड़े-बड़े पूंजीपतियों को तो राहत दे रही है। कुछ घरों के तो पांच लाख 70 हजार करोड़ रुपये माफ कर दिए और आम जनता को मिले हुए काम के अधिकार को कमजोर कर रही है। मोदी सरकार मनरेगा को 600 जिलों की बजाय केवल 200 जिलों तक ही सीमित करना चाहती है। पिछले वर्ष मनरेगा के लिए 64 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए थे और अबकी बार केवल 33 हजार करोड़ रुपये ही अलाट किए गए, जिसका मा‌र्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी पुरजोर विरोध करती है तथा 26 नवंबर को पूरे देश के साथ-साथ दिल्ली संसद पर धरना दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी