दिन भर रंग बदलता रहा मौसम, कभी खिली धूप तो कभी छाए बादल

जागरण संवाददाता, झज्जर : शनिवार को मौसम दिन भर रंग बदलता रहा। कभी चिलचिलाती धूप खिली तो क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Apr 2018 12:11 AM (IST) Updated:Sun, 29 Apr 2018 12:11 AM (IST)
दिन भर रंग बदलता रहा मौसम, कभी खिली धूप तो कभी छाए बादल
दिन भर रंग बदलता रहा मौसम, कभी खिली धूप तो कभी छाए बादल

जागरण संवाददाता, झज्जर : शनिवार को मौसम दिन भर रंग बदलता रहा। कभी चिलचिलाती धूप खिली तो कभी आसमान में बादल छा रहे थे। शाम के समय आसमान में छाए बादलों को देख लोगों को उम्मीद जगी थी कि शायद शुनिवार को अच्छी वर्षा होगी और उन्हें गर्मी से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन देर शाम तक वर्षा नहीं हुई। हालांकि आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवाएं भी चली। अल सुबह हल्की कुछ मिनट के लिए हल्की बूंदाबांदी आई थी। वहीं कुछ देर बाद आसमान से बादल छट गए और दोपहर के समय चिलचिलाती धूप भी खिली रही। जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी हो गई थी। शनिवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन भर सूर्य व बादलों के बीच लूका छिपी का खेल चलता रहा।

चिलचिलाती धूप के कारण दोपहर के समय लोग अपने घरों से निकलने में गनीमत नहीं समझ रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने घरों और कार्यालयों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। वाहन चालक भी गर्मी से बचने के लिए अपने मुंह पर कपड़ा बांधकर आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। बाजारों में भी खरीदारी करने के लिए आने वाले लोग गर्मी से बचने के लिए अपने शरीर को ढककर चलना ही उचित समझ रहे हैं। लोग दोपहर के समय अपने घरों से छोटे बच्चों को भी नहीं निकलने दे रहे हैं। स्कूलों से छोटे बच्चों को अभिभावक स्वयं जाकर अपने साथ लेकर आते हैं। इतना ही नहीं सड़कों पर उड़ रही धूल के कारण भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शाम के समय मौसम ने एक बार फिर से पलटी मारी और आसमान में बादलों के साथ धूल के गुब्बार भी नजर आए। शहर की अनाज मंडी में भी आढ़तियों ने गेहूं के ढेरों को मौसम के मिजाज को देखते हुए ढक दिया था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अब दो दिन मौसम साफ रहेगा और तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी