जिले को मिली 45 महिला सिपाही, सुधरेगी कानून व्यवस्था

झज्जर । झज्जर जिले को महिला शक्ति के रूप में 45 महिला सिपाही मिली हैं। ट्र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jan 2020 11:50 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 06:19 AM (IST)
जिले को मिली 45 महिला सिपाही, सुधरेगी कानून व्यवस्था
जिले को मिली 45 महिला सिपाही, सुधरेगी कानून व्यवस्था

जागरण संवाददाता,झज्जर : झज्जर जिले को महिला शक्ति के रूप में 45 महिला सिपाही मिली हैं। ट्रेनिग पूरी करने वाली महिला सिपाही सोमवार को झज्जर की पुलिस लाइन में पहुंची। उनको एसएसपी अशोक कुमार ने निष्ठा पूर्वक ड्यूटी करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उत्साहवर्धन किया। बता दें कि मधुबन में पासिग आउट परेड के बाद 45 महिला सिपाहियों को झज्जर जिले में तैनात किया गया है। इन महिला सिपाहियों को कानून के हर पहलू की ट्रेनिग के अलावा साइबर, महिला और बच्चों से जुड़े अपराधों के बारे में भी प्रशिक्षित किया गया है। ताकि अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर सके।

सोमवार को कार्यालय पहुंची महिला सिपाहियों से रूबरू होते हुए एसएसपी अशोक कुमार ने पूरी निष्ठा से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन महिला सिपाहियों की जल्द ही जिला के अलग-अलग स्थानों पर तैनाती किया जाएगा। जिले में महिला पुलिस बल की कमी चल रही थी। इसको देखते हुए 45 महिला सिपाहियों को झज्जर में भेजा है।

chat bot
आपका साथी