राज्यस्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में मुस्कान का हुआ चयन

जागरण संवाददाता, झज्जर : शिक्षा की जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका है, क्योंकि यह मनुष्य का सर्वाग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 12:05 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 12:05 AM (IST)
राज्यस्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में मुस्कान का हुआ चयन
राज्यस्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में मुस्कान का हुआ चयन

जागरण संवाददाता, झज्जर : शिक्षा की जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका है, क्योंकि यह मनुष्य का सर्वागीण करती है। इसी तथ्य को मद्देनजर रखते हुए विद्यालय में समय-समय पर अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है व बच्चों को नियमित रूप से अभ्यास भी करवाया जाता है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर में 17 जनवरी को जिलास्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें आरईडी विद्यालय झज्जर की नौवीं कक्षा की छात्रा मुस्कान पुत्री स्वराज ने भाग लिया। वह अपने सर्वश्रेष्ठ निबंध लेखन के फलस्वरूप राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई। विद्यालय प्राचार्य सिकंदर पूनिया ने छात्रा, अभिभावक व अध्यापकों को हार्दिक बधाई दी।

chat bot
आपका साथी