अब 30 की बजाय 52 सवारियों के साथ सड़क पर दौड़ेंगी बसें

अब रोडवेज की बस 30 की बजाय 52 सवारियों के साथ सड़क पर दौड़ती नजर आएंगी। अब तक केवल 30 सवारियों को ही बैठाने की अनुमति थी। लेकिन अब इस संख्या को बढ़ाकर 52 कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 07:00 AM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 07:00 AM (IST)
अब 30 की बजाय 52 सवारियों के साथ सड़क पर दौड़ेंगी बसें
अब 30 की बजाय 52 सवारियों के साथ सड़क पर दौड़ेंगी बसें

जागरण संवाददाता, झज्जर : अब रोडवेज की बस 30 की बजाय 52 सवारियों के साथ सड़क पर दौड़ती नजर आएंगी। अब तक केवल 30 सवारियों को ही बैठाने की अनुमति थी। लेकिन अब इस संख्या को बढ़ाकर 52 कर दिया है। जिसके लिए डायरेक्टर ने सभी रोडवेज जीएम को पत्र जारी करके संख्या बढ़ाने के आदेश दिए है। हालांकि, इस दौरान कोरोना वायरस को देखते हुए अन्य सावधानियां बरतने की भी हिदायत दी गई है।

झज्जर डिपों की बात करें तो अब तक 55 रोडवेज बसें विभिन्न रूटों पर चल रही है। वहीं वीरवार की बात करें तो करीब ढाई से तीन हजार यात्रियों ने ही रोडवेज बसों में यात्रा की। जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि लोग अभी भी पूर्णतया रोडवेज में सफर करने के लिए आगे नहीं आ रहे। दूसरे जिलों में जाने वाले रूटों की बसों में सवारियों की संख्या तो सामान्य: मिल जाती है। लेकिन जो रोडवेज बसें ग्रामीण रूटों पर चल रही हैं, उन पर सवारियां काफी कम मिल रही है। इसका असर यह हुआ कि ग्रामीण रूटों के मुकाबले दूसरे जिलों में जाने वाले रूटों पर चलने वाली रोडवेज बसों की संख्या अधिक है। इधर, कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बस स्टैंड से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए मास्क लगाने की हिदायत दी गई है। साथ ही सवारियों के तापमान की भी जांच की जा रही है। ताकि कोई कोरोना संक्रमित हो तो उसका पता लग सके। - रोडवेज बसों में सवारियों की संख्या 52 करने का पत्र मिला है। जिस पर अमल करते हुए सवारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी, हालांकि अभी तक 30 सवारियां ही सफर करने की अनुमति थी। इससे रोडवेज बसों का प्रति सवारी खर्च भी कम होने की उम्मीद है।

राजबीर, स्टेशन सुपरवाइजर, बस स्टैंड, झज्जर। - सवारियों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ जरूरत के अनुसार रोडवेज की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। फिलहाल झज्जर डिपो की 55 रोडवेज बसें ही चल रही हैं। जैसे ही उच्चाधिकारियों से आदेश प्राप्त होंगे तो अन्य बसें भी चला दी जाएंगी।

देवेंद्र सिंह, ड्यूटी क्लर्क, रोडवेज विभाग, झज्जर।

chat bot
आपका साथी