अभय चौटाला बोले- 26 जनवरी तक कृषि कानून वापस नहीं लिए तो हरियाणा विधानसभा से दूंगा इस्तीफा

Farmers Protest इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने कहा है कि यदि 26 जनवरी तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं लिए जाएं। ऐसा नहीं हुआ तो वह 27 जनवरी को हरियाणा विधानसभा की सदस्‍यता से इस्‍तीफा दे देंगे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 09:49 AM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 09:49 AM (IST)
अभय चौटाला बोले- 26 जनवरी तक कृषि कानून वापस नहीं लिए तो हरियाणा विधानसभा से दूंगा इस्तीफा
इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला की फाइल फोटो।

बहादुरगढ़ (झज्जर) , जेएनएन। Farmers Protest : इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने ,एक बार फिर किसानों के आंदोलन का समर्थन किया है। उन्‍होंने केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को रद करने की मांग की है। अभय चौटाला ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने 26 जनवरी तक तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया तो वह किसानों के समर्थन में 27 जनवरी को हरियाणा विधानसभा की सदस्‍यता से इस्तीफा दे देंगे।

अभय चौटाला एक बार फिर आंदाेलनकारी किसानों के समर्थन में बहादुरगढ़ के जाखौदा बाईपास पर उनके समर्थन में पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने किसानों को पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया। पत्रकार वार्ता के दौरान अभय ने कहा कि वह टीकरी बार्डर पर भी आंदोलनकारी किसानों के बीच जाएंगे और इसके साथ ही प्रदेश भर में इन कानूनों व सरकार की नीतियों के प्रति गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाएंगे।

उन्होंने कहा कि डेढ़ महीने से किसान ठंड व बारिश के बीच डटे हैं। कानूनों को बनाने से पहले किसी भी किसान संगठन से राय नहीं ली गई। न ही किसी ने ऐसे कानूनों की मांग की थी। सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचने के लिए जीएसटी में तो संशोधन कर देती है लेकिन किसानों की मांग के बावजूद कानूनों को रद नहीं किया जा रहा।

अभय चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह किसान हितैषी होने की बात तो कहते हैं लेकिन विधानसभा में कृषि कानूनों को वापस लेने की बात पर हुड्डा ने समर्थन नहीं किया। जजपा नेता अजय चौटाला के बारे में अभय चौटाला ने कहा कि वह तो ताऊ देवीलाल के पोते हैं, उन्हें सबसे पहले किसानों का समर्थन करना चाहिए था, लेकिन सत्ता के लालच में ऐसा नहीं कर रहे। इस दौरान इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, प्रदेश अध्यक्ष नफे ¨सह राठी व अन्य नेता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी