दंगल गर्ल गीता के घर जल्द आएगा नया मेहमान, Instagram पर शेयर की Baby bump की पहली तस्वीर

कामनवेल्थ खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली दंगल गर्ल गीता फौगाट के घर जल्द नया मेहमान आएगा। गीता फौगाट ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 08:44 AM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 08:26 AM (IST)
दंगल गर्ल गीता के घर जल्द आएगा नया मेहमान, Instagram पर शेयर की Baby bump की पहली तस्वीर
दंगल गर्ल गीता के घर जल्द आएगा नया मेहमान, Instagram पर शेयर की Baby bump की पहली तस्वीर

चरखी दादरी [सोनू जांगड़ा]। कामनवेल्थ खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली दंगल गर्ल गीता फौगाट के घर जल्द नया मेहमान आएगा। गीता फौगाट ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो उनके फैन्स को खूब पसंद आ रही है। गीता ने इस तस्वीर के जरिए अपने फैन्स को जानकारी दी है कि वह प्रेग्नेंट हैं और इस समय कुछ खास महसूस कर रही हैं।

गीता ने अपने बेबी बंप पर अपने दोनों हाथ रखकर पहाड़ी वादियों के बीच यह तस्वीर खिंचवाई है। गीता ने इस फोटो को कैप्शन दिया है कि एक मां की जिंदगी में खुशियां तब शुरू होती हैं, जब एक नई जिंदगी उनके अंदर जन्म लेती है, जब आपको पहली बार छोटी-छोटी धड़कने सुनाई देती हैं और आपके अंदर पल रहे बच्चे की किक आपको एहसास करवाती हैं वो अकेला नहीं है।

आप तब तक जीवन के इस अहसास को नहीं समझ सकते, जब तक आपके भीतर यह नहीं पलता। गीता फौगाट द्वारा अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सांझा करने के बाद से ही सोशल मीडिया पर जिंदगी की नई शुरुआत के लिए उन्हें बधाइयां मिल रही है। इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को करीब एक लाख लोग पसंद कर चुके हैं। 

2016 में हुई थी शादी

गीता फौगाट ने 20 नवंबर 2016 में रेसलर पवन कुमार से शादी की थी। गीता ने कामनवेल्थ गेम्स 2010 में भारत की पहली महिला रेसलर के तौर पर गोल्ड मेडल जीता था। गीता की ही तरह पवन भी अंतरराष्ट्रीय पहलवान हैं। पवन मेलबर्न में हुई कामनवेल्थ चैंपियनशिप 2011 में गोल्ड और 2014 कामनवेल्थ खेलों में ब्रान्ज मेडल जीत चुके हैं। रेसलिंग में गीता फौगाट की उपलब्धियों और उनके पिता महावीर फौगाट के जीवन पर एक फिल्म दंगल भी बन चुकी है। दोनों अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी