रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, दो घंटे तक किया सांकेतिक चक्का जाम

जागरण संवाददाता झज्जर : मंगलवार को रोडवेज कर्मचारियों ने निजी बसों को परमिट देने की जो नीति अपनाई

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Jul 2017 01:01 AM (IST) Updated:Wed, 26 Jul 2017 01:01 AM (IST)
रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, दो घंटे तक किया सांकेतिक चक्का जाम
रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, दो घंटे तक किया सांकेतिक चक्का जाम

जागरण संवाददाता झज्जर :

मंगलवार को रोडवेज कर्मचारियों ने निजी बसों को परमिट देने की जो नीति अपनाई जा रही हैं के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। मंगलवार 9 से 11 बजे तक यूनियन से जुड़े हुए कर्मचारियों ने सांकेतिक चक्का जाम करते हुए बसें भी नहीं चलाई। हालांकि इस दौरान लंबी दूरी की बसें जरूर बस स्टैंड पर पहुंची। मंगलवार के धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता डिपो प्रधान रामबीर फौजी, एसकेएस से विजय माजरा महासंघ से कर्मबीर चाहार ने की।

सभी प्रधानों ने एक स्वर से सरकार की वादाखिलाफी व डीटीओ की मनमानी से दिए गए निजी परमिट व उनके टाईम टेबल की कड़े शब्दों में ¨नदा की। डिपो प्रधान रामबीर फौजी ने बताया कि रोडवेज के सालाना बेड़े में 1000 बसें शामिल करने का वायदा किया गया था लेकिन तीन सालों में 75 बसें ही बेड़े में शामिल की गई। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को परिवहन मंत्री के कार्यालय मतलौडा में परिवहन नीति के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें सभी कर्मचारी बढ़-चढ़ कर भाग ले। इस दौरान मुख्य अतिथि किसान सभा झज्जर के अध्यक्ष जयप्रकाश बैनीवाल व राज्य उपाध्यक्ष इंद्रजीत ¨सह, प्रदेश महासचिव एसकेएस प्रवीन व महिपाल, राज्य सचिव अशोक शर्मा, जगबीर आदि ने बताया कि रोडवेज में 39 कैटेगरी फ्री है, लेकिन प्राईवेट बस संचालक को इनको ले जाने से मना करते है। रोष प्रदर्शन में मुख्य रूप से मुकेश, धर्मबीर, कृष्ण, योगेश, संदीप, वजीर, सलीम आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी