महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली

जागरण संवाददाता, झज्जर : यूथ वीरांगनाएं समूह की तरफ से शहर में अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस मनाय

By Edited By: Publish:Sun, 26 Jun 2016 01:01 AM (IST) Updated:Sun, 26 Jun 2016 01:01 AM (IST)
महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली

जागरण संवाददाता, झज्जर :

यूथ वीरांगनाएं समूह की तरफ से शहर में अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस मनाया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने नशा के विरोध में स्लोगन लिखी पटिकाएं लेकर जागरूकता रैली निकाली। महिलाओं ने नशे के विरोध में नारे भी लगाए।

महिलाओं ने शहर के छिकारा चौक, पुराने बस स्टैंड, अंबेडकर चौक, मुख्य बाजार से होते हुए जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को नशे से बचने का संदेश दिया। रैली निकाल रही महिलाओं ने कहा कि नशा धीरे धीरे आदमी को तरह से खोखला कर देता है और वह अनेक प्रकार की घातक बीमारियों की चपेट में आ जाता है। नशा चाहे कोई भी हो अधिकांश लोग इसकी गिरफ्त में आ चुके हैं। नशा करने से अनेक प्रकार की जानलेवा बीमारियों का लोग शिकार होते जा रहे हैं। आज का युवा वर्ग भी नशे की चपेट में आता जा रहा है। इस लिए हर व्यक्ति को नशे से दूर हर कर अपने भविष्य का बचाना चाहिए। इस अवसर पर बिमला देवी, सरोज देवी, कांता देवी, सुनीता देवी, अनिता, कमलेश आदि मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी