हिसार की ब्लू बर्ड झील को विकसित करने का किया जा रहा काम, दूसरे फेज में होगा सर्वे

ब्लू बर्ड झील को विकसित करने के लिए 22 लाख रुपये का प्रस्ताव पर्यटन विभाग के मुख्यालय भेजा गया था। मगर यहां पर पर्यटकों के आने की संभावना को देखते हुए इस प्रस्ताव को उच्चाधिकारियों ने रद कर दिया। इस झील को भी सर्वे में शामिल कराया गया है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Thu, 19 May 2022 11:05 AM (IST) Updated:Thu, 19 May 2022 11:05 AM (IST)
हिसार की ब्लू बर्ड झील को विकसित करने का किया जा रहा काम, दूसरे फेज में होगा सर्वे
दिल्ली से आने वाले पर्यटक ब्लू बर्ड झील के विकसित होने के बाद यहां पर अपना समय व्यतीत कर सकेंगे।

जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश के पर्यटक स्थलों में से कई की हालात खराब हैं। यहां पर्यटक तो दूर स्थानीय लोगों ने भी जाना कम कर दिया है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि पूर्व में इन पर्यटन स्थलों पर कार्य हुए मगर इसके आगामी विकास और पर्यटकों को लुभाने पर अधिक विचार या मंथन नहीं हुआ। इसमें ताजा उदाहरण हिसार की ब्लू बर्ड झील का भी है। इस झील को पर्यटन विभाग चाहें तो एक पर्यटन स्थल के रूप से विकसित कर सकता है साथ ही यहां पर शहर के लोग भी आकर्षित होंगे।

मगर अनदेखी के चलते यहां की हालत बद से बदतर हो गई। मगर अब पर्यटन विभाग इन स्थलों को लेकर सर्वे करा रहा है। इस सर्वे की जिम्मेदारी एक प्राइवेट कंसल्टेंट को दी गई है। यह कंसल्टेंट प्रदेशभर में घूमकर ऐसे स्थानों का चयन करेगा जहां पर्यटकों को लाया जा सके। इसके साथ ही वहां की हालत में सुधार किया जा सके। ऐसा इसलिए भी कराया जा रहा है क्योंकि अभी तक कई पर्यटन स्थलों की स्थिति खराब है।

झील विकसित करने को रद किया ब्लूबर्ड का प्रस्ताव

ब्लू बर्ड झील को विकसित करने के लिए 22 लाख रुपये का प्रस्ताव पर्यटन विभाग के मुख्यालय भेजा गया था। मगर यहां पर पर्यटकों के आने की संभावना को देखते हुए इस प्रस्ताव को उच्चाधिकारियों ने रद कर दिया। इस झील को भी सर्वे में शामिल कराया गया है। यहां पर सर्वे के बाद वह सभी कार्य कराए जा सकेंगे जिससे कि यहां पर पर्यटकों को लेकर आया जा सके। आने वाले समय में राखीगढ़ी के हड़प्पा काल की सबसे बड़ी साइट होने पर स्वदेशी व विदेशी दोनों प्रकार के पर्यटकों के लिए आकर्षण और जिज्ञासा का केंद्र बनेगी। दिल्ली से अधिक दूर न होने पर यह पर्यटकों के दर्शनीय स्थलों पर प्राथमिकता पर रहेगी। ऐसे में दिल्ली से आने वाले पर्यटक ब्लू बर्ड झील के विकसित होने के बाद यहां पर अपना समय व्यतीत कर सकेंगे। इसके साथ ही यहां भी नौकाविहार का लुत्फ उठा सकेंगे।

बजट की अब नहीं कोई कमी

इस सर्वे के बाद पर्यटन स्थलों की मरम्मत व इन्हें विकसित करने के लिए कार्य किया जाएगा। पर्यटन विभाग के निदेशक एएस मान ने बताया कि इन कार्यों के लिए अक्सर बजट की कमी रहती थी। मगर अब सरकार का ध्यान पर्यटन के क्षेत्र में हरियाणा को बढ़ाने पर है। ऐसे में विभाग के पास अब बजट की कमी नहीं है। इसी कारण से हम कुछ ऐसे स्थलों का सुंदरीकरण व जीर्णोद्धार करेंगे जो महत्वपूर्ण होने के साथ ही पर्यटकों को लुभा सकते हैं। इसके लिए प्रत्येक जिले में सर्वे भी कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी