पहले कराया दुष्कर्म का केस, अब समझौते के नाम पर मांगे दस लाख रुपये, केस दर्ज

दुष्‍कर्म का केस दर्ज करवाने और फिर समझौते के नाप पर लाखों ऐंठने के केस बढ़ते जा रहे हैं। सिरसा और फतेहाबाद में ही ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हो चुका है तो नया मामला रोहतक का सामने आया

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 04:13 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 04:13 PM (IST)
पहले कराया दुष्कर्म का केस, अब समझौते के नाम पर मांगे दस लाख रुपये, केस दर्ज
पहले कराया दुष्कर्म का केस, अब समझौते के नाम पर मांगे दस लाख रुपये, केस दर्ज

रोहतक, जेएनएन। दुष्‍कर्म का केस दर्ज करवाने और फिर समझौते के नाप पर लाखों ऐंठने के केस बढ़ते जा रहे हैं। सिरसा और फतेहाबाद में ही ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हो चुका है तो नया मामला रोहतक का सामने आया है। तीन दिन पहले युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर केस दर्ज कराने वाली लड़की के खिलाफ भी शिवाजी कालोनी थाने में केस दर्ज कराया गया है। युवक के पिता ने आरोप लगाया है कि लड़की समझौते के नाम पर दस लाख रुपये मांग रही है।

पुलिस को दी गई शिकायत में शिव नगर कालोनी के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसका बेटा रेलवे में गेट मैन के पद पर पानीपत में नौकरी करता है, जो लॉकडाउन होने की वजह से घर पर ही रहता है। कुछ दिन पहले वह गुरुग्राम में एक परिचित के यहां पर गया था। वहां पर परिचित के पास एक लड़की भी आयी थी, जो मूलरूप से मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली थी। नौकरी की तलाश में वह 29 जून को उसके बेटे के साथ घर पर आ गई।

इसके बाद अगले दिन कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस को बुला लिया। आरोप लगाया कि उसके साथ युवक ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोप है कि अब लड़की समझौते के नाम पर दस लाख रुपये मांग कर रही है। इसकी रिकार्डिंग भी है। शिकायत के आधार पर शिवाजी कालोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

छेड़छाड़ की शिकायत पर दौड़ी पुलिस, साइड मारकर भागे युवक

सिरसा : होटल से खाना खाकर लौट रही तीन युवतियों से छेड़छाड़ के बाद मौके पर आई पुलिस को देखकर गाड़ी में भाग रहे युवकों ने पुलिस की गाड़ी को भी टक्कर मार दी। गाड़ी में चार युवक सवार बताए जाते हैं। छेड़छाड़ के बाद युवतियों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने गाड़ी युवकों की गाड़ी के पीछे दौड़ा दी।

हिसार रोड स्थित एक होटल से खाना खाकर तीन लड़कियां बुधवार देर रात्रि करीब 9 बजे अपने रूम पर लौट रही थी। इसी दौरान हिसार रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के पास गाड़ी आकर रूकी। गाड़ी में बैठे चार युवक बाहर निकले। युवकों ने लड़कियों से छेड़छाड़ की। लड़कियों ने इसका विरोध जताया और पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी। लड़कियों ने गाड़ी के नंबर नोट कर लिए।

कंट्रोल रूम पर किया फोन

कंट्रोल रूम पर लड़कियों के फोन करते ही पुलिस की गाड़ी पहुंची। पुलिस की गाड़ी देखकर युवक अपनी गाड़ी में बैठ गये। इसके बाद गाड़ी को तेज गति से दौड़ाने लगे। सुरखाब चौक के पास युवकों ने पुलिस गाड़ी को साइड मार दी और चकमा देकर फरार हो गए।

chat bot
आपका साथी