युवती से दुष्कर्म कर नहर में फेंका, डूबने से हुई मौत, सात दिन में ये दूसरा मामला

नहर में मिले महिला के शव को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया था। महिला की पहचान नहीं हुई।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 12:37 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 12:37 PM (IST)
युवती से दुष्कर्म कर नहर में फेंका, डूबने से हुई मौत, सात दिन में ये दूसरा मामला
युवती से दुष्कर्म कर नहर में फेंका, डूबने से हुई मौत, सात दिन में ये दूसरा मामला

रोहतक, जेएनएन। जेएलएन नहर में मिले महिला के शव को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद मुंह पर बेहद टाइट कपड़ा बांधा और अधमरा कर नहर में फेंक दिया था। पानी में डूबने के कारण महिला की मौत हो गई थी। हालांकि पुलिस अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं करा सकी है।

दरअसल, भालौठ ब्रांच नहर पुल के पास बृहस्पतिवार को एक महिला का शव पानी में बह रहा था। इसी बीच ग्रामीण वहां से गुजरे और महिला के शव की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। महिला की उम्र करीब 35 साल थी, जिसने लाल रंग का सूट और पजामी पहनी हुई थी। महिला का मुंह कपड़े से बांधा गया था।

इस पर पुलिस ने बोहर गांव के रहने वाले महिपाल की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। शुक्रवार को पीजीआइ में डाक्टरों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में रिपोर्ट में सामने आया है कि महिला की मौत सामान्य नहीं थी, बल्कि उसकी हत्या की गई है। उसकी मौत करीब चार-पांच दिन पहले चुकी है। महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसे पानी में फेंक दिया गया।

इससे पहले महिला के साथ मारपीट भी की गई थी। क्योंकि उसके चेहरे, होठ और जीभ पर कई स्थानों पर चोट के निशान थे। यहां कि उसके प्राइवेट पार्ट पर भी काफी इंजरी थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट उन्हें नहीं मिली है। फिलहाल महिला की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। 

एक सप्ताह में मिले दो महिलाओं के शव, मारने का तरीका लगभग एक समान

खास बात यह है जिस स्थान पर इस महिला का शव महिला है उससे थोड़ी ही दूर पिछले सप्ताह भी एक 25 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव मिला था। महिला ने गले में काला और हाथ पर लाल धागा बांधा हुआ था। उसके हाथ में लाल रंग के कड़े थे। उक्त महिला का भी बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया था। जिसमें सामने आया था कि महिला के चेहरे पर चोट मारी गई और फिर उसे नहर में फेंका गया। यह मामला भी अर्बन एस्टेट थाने में ही दर्ज है। हालांकि पुलिस उस महिला की भी अभी तक शिनाख्त नहीं कर सकी है। जिस तरीके से महिला के शरीर पर चोट मारी गई वह तरीका लगभग एक समान ही लग रहा है। पुलिस सभी तथ्यों पर गहनता से जांच कर रही है।

----महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जाएगा। फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

- बलवंत सिंह, थाना प्रभारी अर्बन एस्टेट।

chat bot
आपका साथी