weather update: बरसे बदरा, फतेहाबाद में गिरी आसमानी बिजली, 24 तक बारिश के आसार

पश्चिमी विक्षोभ के कारण अच्छी बारिश की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में यह बारिश सभी तरह की फसलों के लिए फायदेमंद होगी। बारिश का दौर के बीतने के तुरंत बाद घना कोहरा छाने के आसार हैं

By manoj kumarEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 11:52 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 07:13 PM (IST)
weather update: बरसे बदरा, फतेहाबाद में गिरी आसमानी बिजली, 24 तक बारिश के आसार
weather update: बरसे बदरा, फतेहाबाद में गिरी आसमानी बिजली, 24 तक बारिश के आसार

हिसार, जेएनएन। हरियाणा में बारिश और आेलाव‍ृष्टि से शीतलहर तेज हो गई है। फतेहाबाद में आसमानी बिजली भी एक घर के उपर गिर गई। बिजली गिरने से मकान में दरार आ गई तो वहीं इन्‍वर्टर की बैटरी भी जल गई। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव के कारण सोमवार की सुबह बादल छा गए थे। अब 21 से 24 जनवरी के बीच तेज हवा व गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खिचड़ के अनुसार इस बार पश्चिमी विक्षोभ के मजबूत होने के कारण अच्छी बारिश की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में होने वाली यह बारिश सभी तरह की फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी। इस बारिश के दौर के बीतने के तुरंत बाद घना कोहरा छाने के आसार हैं।


फतेहाबाद में आसमानी बिजली गिरने से जली हुई इन्‍वर्टर की बैटरी

इससे पहले रविवार की रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई, न्‍यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को सुबह के समय धुंध के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई रूटों पर ट्रेन और बसें निर्धारित समय से देरी से गंतव्य पर पहुंची। दोपहिया वाहनों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 9 बजे धूप निकलने के कारण मौसम कुछ साफ हुआ, जिसके बाद लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।

अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सुबह के समय आद्रर्ता 97 फीसद और शाम के समय 58 फीसद रही। सोमवार की सुबह हल्‍की धुंध देखने को मिली, मगर जल्‍द ही कोहरा छंट गया। मौसम में सर्दी भी कम महसूस हुई। ऐसे में उमस के कारण रात तक बारिश के आसार बनने के आसार थे। वहीं बारिश होते ही अधिकतम तापमान में गिरावट हो गई और यह 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी