पंजाब के पूर्व एसएमओ सहित दो की कोरोना से मौत, 37 नए केस आए

फतेहाबाद में कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत ने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की चिंंता बढ़ा दी। फतेहाबाद निवासी पूर्व एसएमओ 70 वर्षीय डा. पंजाब की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई। वहीं फतेहाबाद में 37 नए केस भी सामने आए।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 08:38 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 08:38 PM (IST)
पंजाब के पूर्व एसएमओ सहित दो की कोरोना से मौत, 37 नए केस आए
कोरोना वायरस से फतेहाबाद में दो लोगों की मौत हो गई।

फतेहाबाद, जेएनएन। कोरोना से हर दिन किसी ने किसी की मौत हो रही है। वीरवार को पंजाब के पूर्व एसएमओ सहित दो लोगों की मौत कोरोना से हो गई। जिसमें एक महिला भी शामिल है। इसके अलावा वीरवार को जिले में 37 नए केस आए लेकिन 59 लोगों ने मात दी है। स्वास्थ्य विभाग भी परेशान है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ रहा है।

अब तक जो लोग मर रहे है वो किसी ने किसी बीमारी से ग्रस्त है। लेकिन ये लोग कोरोना पॉजिटिव हो रहे है। 40 साल से अधिक व्यक्ति में इम्यूनिटी अधिक होने के कारण कोरोना को वह हरा देता है। लेकिन शहर में लापरवाही बरतने के कारण यह संक्रमण घर लेकर जा रहे है। जिसका असर हमारे बुजुर्गाें पर पड़ रहा है। वीरवार तक जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या 2338 व ठीक होने वालों का आंकडा़ 2015 तक पहुंच गई है। वहीं अब जिले में एक्टिव केस 284 रह गए है। लेकिन मरने वालों का आंकड़ा 39 तक पहुंच गया है।

केस : 1

पंजाब के पूर्व एसएमओ की मौत

फतेहाबाद शरहर  के रविदास चौक निवासी 70 वर्षीय डाक्टर जो पहले पंजाब में एसएमओ के पद पर कार्यरत थे। लेकिन रिटायर्डमेंट के बाद वो फतेहाबाद में ही रहने लग गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने पंजाब के बुढलाडा व मानसा में एसएमओ के पद पर काम किया। बताया जा रहा है कि बुधवार को 70 वर्षीय बुजुर्ग डाक्टर की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें खासी व बुखार की शिकायत हुई। जिसके बाद उनका सैंपल किया गया। लेकिन वे पॉजिटिव मिले। परिजनों के कहने पर उन्हें होमआइसोलेट किया गया था। लेकिन वीरवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। नगरपरिषद के कर्मचारियों ने बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया। जिले में होमआइसोलेट से मरने वालों की संख्या 2 पहुंच गई है।

केस : 2

50 वर्षीय अधेड़ महिला ने तोड़ा दम

गांव ललौदा में 50 वर्षीय अधेड़ महिला की मौत भी कोरोना से हो गई। यह महिला अग्रोहा मेडिकल कालेज में भर्ती थी। बताया जा रहा है कि 17 सितंबर को महिला की तबीयत खराब हुई। उन्हें सांस की दिक्कत थी। जब उसकी जांच की तो कोरोना पॉजिटिव आई। उसे अग्रोहा मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया। जहां 1 अक्टूबर को महिला ने दम तोड़ दिया।

सितंबर के बाद अक्टूबर की शुरूआत भी मौत से

स्वास्थ्य विभाग ने किसी तरह सितंबर महीना गुजार दिया। आंकड़ों के लिहाज से देखे तो स्वास्थ्य विभाग को परेशान कर रहा है। सितंबर महीने में 25 लोगों की मौत  हुई थी। वहीं सितंबर महीने का अंत भी मौत से हुआ था। लेकिन स्वास्थ्य विभाग को क्या पता था कि सितंबर महीने में जो मरने का ग्राफ चल रहा था वो अक्टूबर महीने में भी जारी रहेगा। 1 अक्टूबर को दो लोगों की मौत ने समीकरण बिगाड़ दिए है। हालांकि रिकवरी रेट सबसे बेहतर हो रहा है।

आंकड़ों में जाने कहा कितने मरीज आए और कितने ठीक हुए

खंड          मरीज आए      ठीक हुए

फतेहाबाद        8             22

टोहाना          4              6

रितया          9             10

भट्टूकलां       6              02

भूना           5              08

जाखल         5              04

जिले में वीरवार को कोरोना के 37 नए मामले आए है। वहीं दो लोगों की मौत भी हुई। ऐसे में लोगों से अपील है कि वो नियमों का पालन करे। अगर ऐसा करेंगे तो वो अपने आप को कोरोना से बचा सकते है। वही नियम ही कोरोना की दवा है। मास्क लगाएंगे तो हम अपने आप को सुरक्षित रख सकते है।

डा. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी फतेहाबाद।

chat bot
आपका साथी