शुगर की बीमारी से तंग हो 80 वर्षीय बुजुर्ग ने खुद को गोली से उड़ाया, मची चीख पुकार

सिरसा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। करीब 80 वर्षीय छोटा सिहं ने शुगर की बीमारी के कारण दुखी होकर अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्‍महत्या कर ली।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 02:50 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 02:50 PM (IST)
शुगर की बीमारी से तंग हो 80 वर्षीय बुजुर्ग ने खुद को गोली से उड़ाया, मची चीख पुकार
शुगर की बीमारी से तंग हो 80 वर्षीय बुजुर्ग ने खुद को गोली से उड़ाया, मची चीख पुकार

सिरसा, जेएनएन। सिरसा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। करीब 80 वर्षीय छोटा सिहं ने शुगर की बीमारी के कारण दुखी होकर अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्‍महत्या कर ली। 41 वर्षीय मृतक के बेटे नाहर सिंह के बयान पर पुलिस ने इत्‍फाकिया कार्रवाई की है। उन्‍होंने बताया कि शुगर की लंबी बीमारी से परेशान होकर उनके पिता 80 वर्षीय बुजुर्ग छोटो सिंह ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्‍त कर ली। पुलिस ने पोस्‍टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक 5 साल तक सेना में नौकरी कर चुका है और उसके बाद उसने सेना को छोड़ दिया था। मृतक ने मकान के बाहर ही कमरे में खुद को गोली मारी ली इसी कमरे में खुद रहता था। आधी रात के बाद उसने खुद पर फायर कर लिया। मृतक के तीन बेटे हैं जिनमें से एक की मौत पहले हो चुकी है। जिस कमरे में वे रहता था उसी में बंदूक हमेशा साथ रखता था। वहीं नाबालिग पोता दादा छोटू सिंह के पास ही सोया हुआ था। जब देर रात को छोटा सिंह ने गर्दन के नीचे ठोढ़ी के पास खुद को गोली मारी तब पोते ने शोर मचा दिया। फिर परिजन भी मौके पर पहुंच गए मगर तब देर हो चुकी थी।

मां और भाई पर चाकू से हमला करने के आरोपितों को किया बरी

रोहतक : मां और भाई पर चाकू से हमला करने के आरोपित को सबूतों के अभाव में मंगलवार को कोर्ट द्वारा दोषमुक्त कर दिया। सिटी पुलिस को 14 अप्रैल 2019 को शिकायत देकर गढ़ी मुहल्ला निवासी घनपति पत्नी सुभाष ने बताया था कि उनके घर पर माता का प्रसाद वितरण किया जा रहा था। इसी दौरान उनके बेटे आशीष ने घर पहुंचकर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह और उनका बेटा कमल गंभीर रूप से घायल हो गया। पीडि़ता ने बताया कि आरोपित आशीष पड़ोस के कुछ युवकों के साथ बैठता था, जबकि उनके साथ प्लॉट को लेकर भी विवाद चल रहा था। जब आरोपित को इससे रोका गया तो उसने रंजिशन चाकू से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमले के बाद आशीष जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए पीजीआई भर्ती कराया गया था। सिटी पुलिस ने आशीष को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सबूतों के अभाव में मंगलवार को आशीष को आरोपमुक्त कर दिया है।

chat bot
आपका साथी