टीकरी बार्डर : आंदोलन से ठप हुए पांच पंपों पर अभी तक शुरू नहीं हुई है सीएनजी की सप्लाई

कृषि कानूनों को लेकर एक साल से ज्यादा समय से आंदोलन की वजह से बंद रहे टीकरी बार्डर के पांच पेट्रोल पंपों पर अभी तक सीएनजी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। आइजीएल (इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड) की ओर से पूरी व्यवस्था को परखा गया है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 24 Dec 2021 05:56 PM (IST) Updated:Fri, 24 Dec 2021 05:56 PM (IST)
टीकरी बार्डर : आंदोलन से ठप हुए पांच पंपों पर अभी तक शुरू नहीं हुई है सीएनजी की सप्लाई
टिकरी बार्डर पर पांच सीएनजी पंप शुरू नहीं होने से लोग परेशान हैं

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : एक साल से ज्यादा समय से आंदोलन की वजह से बंद रहे टीकरी बार्डर के पांच पेट्रोल पंपों पर अभी तक सीएनजी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। आइजीएल (इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड) की ओर से पूरी व्यवस्था को परखा गया है। अब एक-दो दिन में यहां पर सप्लाई शुरू हो सकती है, लेकिन वह भी केवल एक या दो पंपों पर। टीकरी बार्डर पर दिल्ली की सीमा में पांच पेट्रोल पंप एक साथ स्थित हैं।

ये पांचों की पंप एक साल तक आंदोलन की चपेट में रहे और पूरी तरह बंद पड़े रहे। इन पंपों के बंद रहने से 100 से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी भी छूट गई थी। इन पर सीएनजी की बिक्री ज्यादा होती थी। मगर ये पांचों ही पंप आंदोलन से घिर गए थे। जब आंदोलन खत्म होता नजर नहीं आया था तो इन पंपों के सभी सेल्समैन हटा दिए गए थे। आंदोलन खत्म होने के बाद यहां पर कर्मचारी लौट आए हैं। डीजल और पेट्रोल की बिक्री तो इन पंपों पर शुरू हो गई है, लेकिन सीएनजी यहां पर अभी उपलब्ध नहीं हैं।

इसके कारण वाहन चालक परेशान हैं और आर्थिक नुकसान उठा रहे हैं। वे हरियाणा में दिल्ली के मुकाबले 10 रुपये प्रति किलो से भी जयादा महंगी सीएनजी खरीदने का विवश हैं। दिल्ली के पीवीसी मार्केट में स्थित पंप पर सीएनजी की सप्लाई है, लेकिन वहां पर लाइन कहीं ज्यादा लंबी है। इसके कारण दिक्कत आ रही है। जब टीकरी बार्डर के पांच पेट्रोल पंपों पर सीएनजी की सप्लाई शुरू होगी, तभी वाहन चालकों को राहत मिलेगी। टीकरी बार्डर पर एक पेट्रोल पंप के संचालक हरिओम शर्मा ने बताया कि आइजीएल की ओर से व्यवस्था का निरीक्षण किया गया है। अब सप्लाई शुरू होने का इंतजार है। यहां तक आइजीएल की पाइप लाइन है। उसी के जरिये सप्लाई होती है।

chat bot
आपका साथी