प्रत्येक मंडल में 100 प्रशिक्षणार्थियों का लक्ष्य : डा. गुप्ता

भाजपा के इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश स्तरीय व जिला स्तरीय प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्य पद्धति संगठन संरचना पार्टी का इतिहास कार्यकर्ता का व्यक्तित्व विकास आदि विषयों के बारे में बताया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Dec 2020 08:24 AM (IST) Updated:Fri, 11 Dec 2020 08:24 AM (IST)
प्रत्येक मंडल में 100 प्रशिक्षणार्थियों का लक्ष्य : डा. गुप्ता
प्रत्येक मंडल में 100 प्रशिक्षणार्थियों का लक्ष्य : डा. गुप्ता

जागरण संवाददाता, हिसार : हिसार विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लोकनिर्माण विभाग विश्रामगृह में विधायक डा. कमल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन आगामी दिनों में मंडल स्तर पर आयोजित किए जाने वाले प्रशिक्षण शिविरों की तैयारी को लेकर किया गया।

विधायक डा. कमल गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक मंडल में 100 प्रशिक्षणार्थियों का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें सभी मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, पालक व बूथ पदाधिकारी प्रशिक्षण लेंगे। उन्होंने बताया कि संभवत: यह प्रशिक्षण शिविर दो दिवसीय होगा। शिविर में प्रदेश स्तरीय व जिला स्तरीय प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्य पद्धति, संगठन संरचना, पार्टी का इतिहास, कार्यकर्ता का व्यक्तित्व विकास आदि विषयों पर प्रकाश डाला जाएगा। विधायक डा. कमल गुप्ता ने कहा कि सभी प्रशिक्षणार्थी सुव्यवस्थित व अनुशासित रहें। मंडल अध्यक्ष इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो। प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी, जिसका वह अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूरा-पूरा उपयोग करें। विधायक डा. गुप्ता ने बूथ स्तर पर बनाए जाने वाले पंच परमेश्वर के बारे में भी जानकारी दी। जिसमें प्रत्येक बूथ में बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, खबरची, बीएलए-दो व पोलिग एजेंट शामिल रहेंगे। मंडल अध्यक्षों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकतम बूथों पर इसका गठन हो चुका है। उन्होंने पंच परमेश्वर की पार्टी संगठन में उपयोगिता के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक रामचंद्र गुप्ता, सुरेश गोयल धूपवाला, मंडल अध्यक्ष विकास जैन, भूपेंद्र राघव व लोकेश असीजा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी