कानूनी साक्षरता अभियान में विद्यार्थिों ने दिखाई प्रतिभा

जागरण संवाददाता हिसार कानूनी साक्षरता अभियान के तहत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 07:49 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 07:49 AM (IST)
कानूनी साक्षरता अभियान में विद्यार्थिों ने दिखाई प्रतिभा
कानूनी साक्षरता अभियान में विद्यार्थिों ने दिखाई प्रतिभा

जागरण संवाददाता, हिसार : कानूनी साक्षरता अभियान के तहत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें खंड शिक्षा

हिसार द्वितीय के लगभग 50 स्कूलों के 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता पूनिया ने किया जबकि अध्यक्षता प्राचार्या शर्मिला ने की। ओवरआल इंचार्ज बुड़ाक की प्राचार्या गायत्री देवी रही जबकि कविता जांगड़ा व पूनम कार्यक्रम की संयोजिका रही। कानूनी साक्षरता अभियान के तहत विभिन्न कानूनी व सामाजिक विषयों पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में आज खंड स्तर का कार्यक्रम हुआ। जो विजेता विद्यार्थी 5 फरवरी को जिला स्तर पर भाग लेंगे।

------------

यह रहे विजेता

निबंध प्रतियोगिता में आरोही मॉडल भिवानी रोहिला से सुनैना प्रथम, कन्या स्कूल हिसार की सलोनी व आर्यनगर स्कूल की रीना द्वितीय रही। वाद-विवाद प्रतियोगिता में केएल आर्या डीएवी पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम, आरोही मॉडल स्कूल भिवानी रोहिला की टीम द्वितीय व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आर्यनगर की टीम तृतीय स्थान पर रही। पॉवर पॉइंट पर्सेंटेशन में केएल आर्या डीएवी स्कूल प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मुकलान द्वितीय तथा पेजेडियम स्कूल की वंशिका तृतीय स्थान पर। भाषण प्रतियोगता में ग्लोबल स्कूल आर्यनगर की हरनूर प्रथम, आरोही मॉडल स्कूल भिवानी रोहिला का योगेश द्वितीय तथा डीएवी स्कूल का अध्याय तृतीय रहा।

कविता पाठ में सपना रही प्रथम

कविता पाठ में कन्या स्कूल आर्यनगर की सपना प्रथम, कालवास स्कूल की निष्ठा द्वितीय तथा ग्लोबल स्कूल आर्यनगर की ज्योति तृतीय रही। नारे लेखन में में बुड़ाक स्कूल से प्रियंका प्रथम, हाई स्कूल लूदास से पूजा द्वितीय तथा आरोही मॉडल स्कूल भिवानी रोहिल्ला से मीनू तृतीय स्थान पर रही। पेंटिग प्रतियोगिता में कन्या स्कूल हिसार की खुशी प्रथम, चौधरीवास स्कूल की काजल द्वितीय व भिवानी रोहिल्ला स्कूल से भतेरी व ढाणी पीरावाली की रवीना संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही।

chat bot
आपका साथी