हरियाणा में 847 नए डाक्टरों को अस्पताल अलाट, सिरसा में 40 की तैनाती, स्वास्थ्य सेवाएं होगी बेहतर

हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सिरसा में जिला मुख्यालय पर स्थित डीसीएच (जिला नागरिक अस्पताल) में 14 एसडीसीएच डबवाली में (उपमंडल नागरिक अस्पताल) 12 चिकित्सकों की तैनाती की गई है।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Sat, 13 Aug 2022 10:23 AM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2022 10:23 AM (IST)
हरियाणा में 847 नए डाक्टरों को अस्पताल अलाट, सिरसा में 40 की तैनाती, स्वास्थ्य सेवाएं होगी बेहतर
सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया।

डबवाली (सिरसा), संवाद सहयोगी। हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में 847 चिकित्सकों की तैनाती करते हुए स्टेशन अलाट कर दिए। अकेले सिरसा जिले में 40 चिकित्सकों तथा विशेषज्ञों की तैनाती की गई है। करीब दो सप्ताह पूर्व ही सरकार ने परिणाम घोषित किया था। परीक्षा से लेकर अलाटमेंट प्रक्रिया दो माह में ही निपटा दी। सिरसा में जिला मुख्यालय पर स्थित डीसीएच (जिला नागरिक अस्पताल) में 14, एसडीसीएच डबवाली में (उपमंडल नागरिक अस्पताल) 12 चिकित्सकों की तैनाती की गई है।

सिरसा में मिले चिकित्सक

चिकित्सक                  अस्पताल

प्रतीक गोयल          डीसीएच सिरसा

विवेक शर्मा            डीसीएच सिरसा

श्वेता बैनीवाल          डीसीएच सिरसा

योगेश मलिक         डीसीएच सिरसा

मेहक रानी             डीसीएच सिरसा

जनकी चौधरी         डीसीएच सिरसा

सिमरन मदान         डीसीएच सिरसा

सूर्यांशु कंबोज          डीसीएच सिरसा

कार्तिक रानीवाल      डीसीएच सिरसा

आकाश वर्मा            डीसीएच सिरसा

दीपक कुमार           डीसीएच सिरसा

हरप्रीत कौर           डीसीएच सिरसा

अमित कुमार         डीसीएच सिरसा

पायल कंबोज         डीसीएच सिरसा

अक्षित सिंगला        एसडीसीएच डबवाली

हर्षित अरोड़ा          एसडीसीएच डबवाली

तमन्ना यादव            एसडीसीएच डबवाली

रवि प्रकाश सैनी       एसडीसीएच डबवाली

उमेश दीधरिया         एसडीसीएच डबवाली

मुरारी लाल स्वामी      एसडीसीएच डबवाली

वीना कुमारी              एसडीसीएच डबवाली

जितेंद्रा रुंदला             एसडीसीएच डबवाली

प्रभा चौधरी               एसडीसीएच डबवाली

अंकिता                     एसडीसीएच डबवाली

दितेन कुमार शर्मा        एसडीसीएच डबवाली

रोहित                       एसडीसीएच डबवाली

अर्शदीप कौर               सीएच चौटाला

पंकज कुमार             सीएचसी ऐलनाबाद

प्रियंका                     सीएचसी नाथूसरी चौपटा

दीपलेशदीप गोयल        सीएचसी कालांवाली

सत्यम चौधरी               सीएचसी ऐलनाबाद

रिशब नरुला               सीएचसी बड़ागुढ़ा

विकास कुमार            सीएचसी रानियां

दिनेश मल्होत्रा            सीएचसी बड़ागुढ़ा

सत्यवीर शर्मा             सीएचसी ऐलनाबाद

रविंद्र पाल                 सीएचसी माधोसिंघाना

सिमरन                     सीएचसी बड़ागुढ़ा

सुमित योगी                सीएचसी रानियां

मुनीष                       सीएचसी ऐलनाबाद

वीरेंद्र कुमार              सीएचसी ऐलनाबाद

जिला बार में स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन

जागरण संवाददाता, सिरसा : उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने जिला बार संघ सिरसा में मेदांता अस्पताल गुरुग्राम द्वारा शुक्रवार को जिला बार परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप का शुभारंभ किया। नागरिक अस्पताल द्वारा कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप भी लगाया गया। कैंप में विशेष रूप से चंडीगढ़ से बार काउंसिल आफ हरियाणा के पूर्व चेयरमैन व मौजूदा मेंबर सीएम मुंजाल ने भी शिरकत की।उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बार एसोसिएशन सिरसा की लंबे समय से चली आ रही मांगे जैसे डिस्पेंसरी व हाल को एक्सटेंशन तथा अन्य कार्यों को भी पूरा करवाने का आश्वासन दिया।

साथ ही चंडीगढ़ से बार काउंसिल आफ हरियाणा के पूर्व चेयरमैन सीएम मुंजाल द्वारा बार काउंसिल आफ पंजाब एंड हरियाणा के फंड में से दो लाख रुपये की राशि व ला फाइंडर गिफ्ट किया। उन्होंने सिरसा बार के हितों को प्राथमिकता से हल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला बार संघ के प्रधान गणेश सेठी व जिला बार संघ के सचिव अनुज गनेरीवाला ने अतिथियों को सम्मानित किया।

कोविड कैंप लगाने के दौरान हुई कहासुनी

शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड वैक्सीनेशन लगाया गया था। इस दौरान बार एसोसिएशन की महिला पदाधिकारी व स्वास्थ्य अधिकारी के बीच कहासुनी हो गई। स्वास्थ्य अधिकारी डा. वीना चौधरी का कहना है कि बार की महिला पदाधिकारी ने कोविड टीम को बाहर निकाल दिया जबकि उन्हें बार के प्रधान ने बैठने के लिए जगह दी थी। इसके बाद उन्होंने कहासुनी की और कोविड के पोस्टर भी फाड़ दिए। वीना चौधरी ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिलने पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी नीतिन सोमानी भी मौके पर आ गए। डा. वीना चौधरी ने बताया कि वे इस मामले में सिविल सर्जन को शिकायत देंगी।

chat bot
आपका साथी