सिरसा में 15.94 लाख को लगी वैक्सीन डोज, नए साल के बाद बिना वैक्सीन सर्टिफिकेट के नो एंट्री

कोरोना की तीसरी संभावित लहर और ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा एक जनवरी से सार्वजनिक जगहों पर वैक्सीन न लगाने वाले लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की टीमें सार्वजनिक स्थानों पर तैनात रहेगी।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Fri, 31 Dec 2021 04:01 PM (IST) Updated:Fri, 31 Dec 2021 04:01 PM (IST)
सिरसा में 15.94 लाख को लगी वैक्सीन डोज, नए साल के बाद बिना वैक्सीन सर्टिफिकेट के नो एंट्री
सार्वजनिक जगहों पर वैक्सीन न लगवाने वाले लोगों की नो एंट्री।

सिरसा, जागरण संवाददाता। सिरसा में वैक्सीनेशन अभियान के तहत जिले में अब तक 15 लाख 94 हजार 706 लोगों को वैक्सीन डोज लग चुकी है। जिला प्रशासन व विभाग का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द जिले में सभी को वैक्सीन की पहली डोज अवश्य लग जाए। जिले में 10 लाख 2588 लोगों को वैक्सीन डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में अब तक 9 लाख 42हजार 779 लोगो को वैक्सीन डोज लग चुकी है। 6 लाख 51 हजार 927 को दोनों डोज लग चुकी है। 

वैक्सीनेशन अभियान में सबसे आगे वृद्ध

18 से 44 आयु वर्ग के अब तक 5 लाख 67 हजार 100 लोगाें को वैक्सीन की पहली डोज जबकि 3,58,133 लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। 45 से 60 आयु वर्ग के 2 लाख 9912 लोगों को पहली और 1 लाख 59,855 लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के अब तक 1 लाख 51,755 को पहली जबकि 1,20114 को दोनों डोज लग चुकी है।

एक जनवरी से सार्वजनिक जगहों पर तैनात रहेगी टीमें, होगी जांच 

कोरोना की तीसरी संभावित लहर और ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा एक जनवरी से सार्वजनिक जगहों पर वैक्सीन न लगाने वाले लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की टीमें सार्वजनिक स्थानों पर तैनात रहेगी। वैक्सीन न लगाने वालों पर प्रशासन सख्त रवैया अपनाए हुए है। पेट्रोल पंप, राशन डिपो, गैस एजेंसी पर भी उन्हीं लोगों को सुविधाएं मिलेगी, जिनके वैक्सीन लगी हुई होगी। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात रहेगी और वैक्सीन लगाने वालों को ही यात्रा की अनुमति रहेगी। वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोजाना 250 टीमें तैनात की गई है जो रोजाना बड़ी तादाद में लोगों को वैक्सीन लगा रही है। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग विशेष प्लान तैयार किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी