सिनेमा में फिल्म की शुरुआत से दर्शकों को दिया जाएगा जल शक्ति संदेश

जागरण संवाददाता हिसार शहर के सीनेमाघरों में अब फिल्म की शुरुआत से पहले जल शक्ति अि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Sep 2019 02:14 AM (IST) Updated:Thu, 05 Sep 2019 02:14 AM (IST)
सिनेमा में फिल्म की शुरुआत से दर्शकों को दिया जाएगा जल शक्ति संदेश
सिनेमा में फिल्म की शुरुआत से दर्शकों को दिया जाएगा जल शक्ति संदेश

जागरण संवाददाता, हिसार : शहर के सीनेमाघरों में अब फिल्म की शुरुआत से पहले जल शक्ति अभियान के बारे में वीडिया दिखाई जाएगी। जिसमें जल बचाव का संदेश दर्शकों को दिया जाएगा। जन-जन तक जल बचाव का संदेश पहुंचने के लिए नगर निगम ने यह फैसला लिया है। जनता को जागरूक करने की कड़ी में सभी सिनेमा घरों को इस फैसले के बारे में निगम कमिश्नर की ओर से आदेश जारी किए गए है।

जलशक्ति अभियान में तेजी लाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने सरकारी विभागों व शिक्षण संस्थानों को बुधवार को पत्र जारी किए है। इसके माध्यम से सभी को अपने यहां जनता को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम करवाने को कहा गया है। इतना ही नहीं, एलडीएम के माध्यम से सरकारी व गैर सरकारी बैंकों को भी इस दिशा में तेजी से काम करने के आदेश जारी किये हैं। बुधवार को नगर निगम की विभिन्न टीमों ने सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में जल बचाने की शपथ दिलाई। रेलवे स्टेशन पर जागरूकता शिविर के माध्यम से जागरूक किया।

ये भी जानें

. इन विभागों को भेजे पत्र : सिविल अस्पताल, रेलवे प्रशासन, बस स्टैंड, एलडीएम कार्यालय, जन स्वास्थ्य विभाग, बीएंडआर विभाग, सिचाई विभाग, कालेज और यूनिवर्सिटी को पत्र भेजे है।

. यहां पर निगम ने लगाई जलशक्ति होर्डिग्स : जिदल चौक, कोर्ट कॉम्पलेक्स पार्किंग, सिरसा रोड फायर स्टेशन के पास, दो जगह ऑटो मार्केट में लगाए गए हैं।

. कचरा उठाने वाली गाड़ियों से भी दिया जाएगा संदेश : शहर में चलने वाली नगर निगम की सभी नई 32 गाड़ियों पर जलशक्ति अभियान के पोस्टर लगाए जा रहे हैं। जिससे शहर की जनता को जागरूक किया जा सके। इतना ही नहीं, सभी गाड़ियों पर स्वच्छता के साथ अब जलशक्ति अभियान के ओडियो संदेश भी चलेंगे।

--------

जल शक्ति अभियान में तेजी लाने के लिए विभिन्न विभागों को पत्र जारी किए गए है। जनता से अपील है कि वे जल बचाव में अपना पूरा सहयोग दे। सभी के प्रयास से हम जल को बचा सकते है। जल बचाव के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए सिनेमाघरों में जल शक्ति संदेश की वीडिया क्लिप दिखाई जाएगी।

जेके अभीर, कमिश्नर, नगर निगम हिसार।

chat bot
आपका साथी