मिट्टी के उबड़ खाबड़ मैदान पर खेल हिसार के संजय बने भारतीय जूनियर हॉकी टीम के उपकप्तान

एशियन चैंपियनशिप व खेलों इंडिया में बेहतरीन प्रतिभा पर संजय का चयन हुआ है। चयनित टीम 12 अक्टूबर से 19 अक्टूबर मलेशिया में आयोजित सुल्तान ऑफ जोहोर कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 02 Oct 2019 12:18 PM (IST) Updated:Wed, 02 Oct 2019 12:18 PM (IST)
मिट्टी के उबड़ खाबड़ मैदान पर खेल हिसार के संजय बने भारतीय जूनियर हॉकी टीम के उपकप्तान
मिट्टी के उबड़ खाबड़ मैदान पर खेल हिसार के संजय बने भारतीय जूनियर हॉकी टीम के उपकप्तान

हिसार, जेएनएन। हौसला बड़ा हो तो मुश्किलें राह का रोड़ा नहीं बनती। डाबड़ा गांव के संजय ने साबित कर दिखाया है। जो हिसार जिले के डाबड़ा गांव में मिट्टी से बने मैदान पर खेले और अब उन्‍हें भारतीय जूनियर हॉकी टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

संजय की एशियन चैंपियनशिप व खेलों इंडिया में उसकी बेहतरीन खेल प्रतिभा को देखते हुए चयन हुआ है। चयनित टीम 12 अक्टूबर से 19 अक्टूबर को मलेशिया में आयोजित होने वाले सुल्तान ऑफ जोहोर कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। हॉकी इंडिया ने टीम की लिस्ट अपनी साइट पर जारी कर दी है।

संजय राणा के पिता किसान और माता गृहिणी हैं। संजय ने बचपन से ही गांव डाबड़ा में हॉकी खेल अभ्यास शुरू किया। उसने अपने खेल में निखार किया और भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई। संजय टीम में उपकप्तान के साथ-साथ बतौर डिफेंडर की भूमिका में होगा। वर्तमान में पिछले काफी समय से संजय हॉकी चंडीगढ़ में खेल अभ्यास कर रहा है।

संजय एशियन स्कूल चैंपियनशिप में भारतीय टीम की संभाल चुका कमान

संजय ने साल 2017 में एशियन स्कूल चैंपियनशिप में भारतीय स्कूली हॉकी टीम की कमान संभाली थी, जिसमें टीम ने गोल्ड जीता था। साल 2016 में दिल्ली में आयोजित अंडर 15 नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में संजय कालीरावणा को देश का बेस्ट हॉकी प्लेयर का खिताब से मिला था। डाबड़ा के हॉकी कोच राजेंद्र सिहाग ने बताया कि संजय ने गांव डाबड़ा के कच्चे खेल मैदान से हॉकी की शुरुआत की। कड़ी मेहनत कर अपना खेल निखारा और अब भारतीय टीम में देख का प्रतिनिधित्व बतौर उपकप्तान करेगा।

chat bot
आपका साथी