कांग्रेस की अधिकार रैली 8 सितंबर को बरवाला में : मालवाल

जागरण संवाददाता, हिसार बरवाला की कपास मंडी में 8 सितंबर को कांग्रेस पार्टी की अधिकार र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Aug 2018 07:25 PM (IST) Updated:Sun, 19 Aug 2018 07:25 PM (IST)
कांग्रेस की अधिकार रैली 8 सितंबर को बरवाला में : मालवाल
कांग्रेस की अधिकार रैली 8 सितंबर को बरवाला में : मालवाल

जागरण संवाददाता, हिसार

बरवाला की कपास मंडी में 8 सितंबर को कांग्रेस पार्टी की अधिकार रैली होगी। रैली में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर मुख्य अतिथि होंगे जबकि अध्यक्षता कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ की दुर्ग सीट से लोकसभा सांसद ताम्रध्वज साहू करेंगे। रैली में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष राकेश भड़ाना सहित कई प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्ष भी शिरकत करेंगे। यह बात रैली के आयोजक कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ईश्वर मालवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतेंद्र ¨सह, रवि सरदाना, डा. नरेश शर्मा ने रैली के लिए प्रचार सामग्री का विमोचन भी किया।

कांग्रेसी नेता सतेंद्र ¨सह ने कहा कि अधिकार रैली को लेकर जल्द ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की टीमें गठित कर बरवाला के गांव-गांव व शहरी क्षेत्र के वार्डो में प्रचार अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस एससी सैल के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र गहलोत, जिला कांग्रेस कमेटी महिला शहरी अध्यक्ष एडवोकेट कमला सहरावत, महिला कांग्रेस ग्रामीण जिला प्रधान कमला पूनिया, बरवाला ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया रानी, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ हिसार एमसी ब्लॉक प्रधान भूपेंद्र बेवाल, हिसार द्वितीय ब्लॉक प्रधान रामप्रताप वर्मा सलेमगढ, बरवाला ब्लॉक प्रधान धूप ¨सह, अग्रोहा ब्लॉक प्रधान सुभाष चंद्र सुथार, नारनौंद ब्लॉक प्रधान पवन कुमार तंवर, एससी सैल हांसी ब्लॉक प्रधान रामदिया भी उपस्थित थे। दयानंद जिला उपाध्यक्ष बने

रैली के आयोजक एवं कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ईश्वर मालवाल ने दयानंद सैनी सातरोड को कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष, सतीश राव व भागीरथ को जिला महासचिव और सत्यवान जांगड़ा को हिसार ब्लॉक प्रथम प्रधान का नियुक्ति पत्र भी सौंपा।

chat bot
आपका साथी