सेवामुक्त पीटीआइ ने गंगवा व कैमरी में रोड मार्च निकाला

हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के प्रधान विजय सिंह के नेतृत्व में सेवामुक्त पीटीआइ का धरना मंगलवार को भी लघु सचिवालय के सामने जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 08:11 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 08:11 AM (IST)
सेवामुक्त पीटीआइ ने गंगवा व कैमरी में रोड मार्च निकाला
सेवामुक्त पीटीआइ ने गंगवा व कैमरी में रोड मार्च निकाला

जागरण संवाददाता, हिसार:

हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के प्रधान विजय सिंह के नेतृत्व में सेवामुक्त पीटीआइ का धरना मंगलवार को भी लघु सचिवालय के सामने जारी रहा। मंगलवार को पीटीआइ अध्यापकों का क्रमिक अनशन 51वें में दिन में प्रवेश कर गया। कृष्ण, प्रहलाद, सुनील, रघुबीर अनशन पर रहे। लेकिन सरकार को इन अध्यापकों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं है सेवामुक्त पीटीआइ ने गांव गंगवा व कैमरी में रोड मार्च निकाला।हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति हिसार के प्रधान विजय सिहं ने कहा कि सरकार पीटीआइ अध्यापकों को राजनीति का शिकार बना रही है। इन अध्यापकों की सेवाओं को तुरंत प्रभाव से बहाल करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी