व्यवस्था में चूक का लाभ उठा रहे रेलवे यात्री, आरओ के पानी से रहे नहा

एमपी की ग्रांट से लगे स्टेशन पर लगे वाटर कूलर के पानी को लोग नहाने में कर रहे प्रयोग।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sat, 09 Nov 2019 04:02 PM (IST) Updated:Sat, 09 Nov 2019 04:02 PM (IST)
व्यवस्था में चूक का लाभ उठा रहे रेलवे यात्री, आरओ के पानी से रहे नहा
व्यवस्था में चूक का लाभ उठा रहे रेलवे यात्री, आरओ के पानी से रहे नहा

जेएनएन, हिसार  : देश में एक तरफ जहां पीने के पानी को लेकर लोग तरस रहे हैं, वहीं दूसरी हिसार रेलवे स्टेशन पर लोग आरओ के पानी से नहाते हैं। लोगों को यह सुविधा हिसार रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रशासन की लापरवाही के कारण मिल रही है। यह नजारा देख शुक्रवार को मेयर गौतम सरदाना भी दंग रह गए। वे रेलवे स्टेशन पर एमपी की ग्रांट के दुरुपयोग की स्थिति को देखने के लिए निरीक्षण पर पहुंचे थे। उनके साथ पार्षद प्रतिनिधि प्रवीन केडिया व निगम इंजीनियर भी मौजूद थे। यह नजारा देख मेयर भी हैरान रह गए और मौजूदा समय में रेलवे स्टेशन पर लगे वाटर कूलर के पानी से नहा रहे व्यक्ति को ऐसा न करने के प्रति समझाया। साथ ही रेलवे अधिकारियों को वाटर कूलर की व्यवस्था को सुधारने के बारे में आदेश दिए।

एमपी की ग्रांट से लगे वाटर कूलर नहाने में हो रहे प्रयोग

राज्य सांसद की ओर से हिसार रेलवे स्टेशन पर वाटर कूलर के लिए राशि जारी की थी। उनकी ग्रांट का प्रयोग कर निगम अफसरों ने 12 वाटर कूलर लगाए थे, जिनकी मौजूदा स्थिति देखने के लिए शुक्रवार को मेयर निगम टीम के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। जहां एक व्यक्ति मजे से आरओ के पानी को नहाने में प्रयोग कर रहा था। वह नहाने में इतना व्यस्त था कि पेयजल को नहाने में प्रयोग के लिए रेलवे के कर्मचारियों का डर तक नहीं था। मेयर गौतम सरदाना जब उसके पास पहुंचे तो भी उसने नहाना बंद नहीं किया बल्कि नहाने में व्यस्त रहा। इस पर मेयर ने उसे आरओ का पेयजल नहाने में बर्बाद करने से रोकते हुए ऐसा भविष्य में न करने के प्रति समझाया।

   मेयर गौतम सरदाना ने कहा क‍ि पेयजल को व्यर्थ बहाने से बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है, जबकि हिसार रेलवे स्टेशन पर तो एक यात्री वाटर कूलर के पानी से नहा रहा था। उन्होंने रेलवे अफसरों को भी पेयजल की इस प्रकार बर्बादी को रोकने के लिये कहा। साथ ही प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों से पानी की व्यर्थ बर्बादी की रोकथाम के लिए आग्रह किया।

chat bot
आपका साथी