आज अल्टीमेटम का आखिरी दिन, कल प्रदेशभर में होगा ब्लैक आउट

एसडीओ और बिजली कर्मचारियों के बीच शुरू हुआ विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को भी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jun 2018 01:28 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jun 2018 01:28 PM (IST)
आज अल्टीमेटम का आखिरी दिन, कल प्रदेशभर में होगा  ब्लैक आउट
आज अल्टीमेटम का आखिरी दिन, कल प्रदेशभर में होगा ब्लैक आउट

जेएनएन, हिसार : एसडीओ और बिजली कर्मचारियों के बीच शुरू हुआ विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को भी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की। कर्मचारियों ने कहा कि आज मांगे माने जाने को लेकर आखिरी दिन है। आज भी मांगे नहीं मानी गई तो मंगलवार को प्रदेशभर में ब्लैक आउट कर दिया जाएगा। वहीं इससे पहले हिसार जोन के एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों की एक समीक्षा बैठक रविवार को आयोजित की गई। इसमें भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद, जींद और हिसार के पदाधिकारियों ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता जोन ऑर्गेनाइजर वीरू राम कुंडू ने की और मंच का संचालन सर्कल सचिव दलीप सोनी ने किया। बैठक में एचएसईबी वर्कर यूनियन के पांच जून से उपमंडल अधिकारी संजय सांगवान व कार्यकारी अभियंता विजेंद्र लांबा की कर्मचारी विरोधी नीतियों, हठधर्मिता व वरिष्ठ पदाधिकारियों के निलंबन के विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए आगे की आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई और अपने अपने स्तर पर जिम्मेदारियां निर्धारित की गई। सर्कल सचिव दलीप सोनी ने बताया कि एसडीओ संजय सांगवान व कार्यकारी अभियंता पूर्व में भी कर्मचारी विरोधी रहे हैं और आज भी वही रवैया अपनाए हुए हैं। वे कर्मचारियों को झूठे आरोप लगाकर दबाना चाहते हैं ताकि यह अपने काले कारनामों को छुपा सके। उन्होंने एसडीओ के उस बयान का भी खंडन किया जिसमें उन्होंने यह कहा है कि कर्मचारी पहले झूठे जातिसूचक मुकदमे लगाकर दबाव बनाते हैं, बाद में माफी मांगते हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इसी तरह हमारे कर्मचारियों के साथ कुछ अड़ियल अधिकारियों ने अपने पद के दुरुपयोग के साथ जातीय दु‌र्व्यवहार पूर्व में भी कर्मचारियों के साथ किया था और बाद में थाने में जाकर लिखित में कर्मचारियों से माफी मांगते हैं उन्होंने पुलिस प्रशासन की मांग की कि एससी एसटी एक्ट के तहत दी गई शिकायत पर एसडीओ व उनके पुत्र पर उपमंडल कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज को निकाला जाए व जांच का आधार बनाकर मुकदमा दर्ज किया जाए ताकि कर्मचारियों के साथ किए गए जातिय दु‌र्व्यवहार की दोषी को सजा मिल सके और कर्मचारियों को न्याय मिल सके। उन्होंने अंदेशा जताया कि उक्त अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग करके जांच के मुख्य ¨बदु सीसीटीवी फुटेज के साथ छेड़छाड़ कर सकता है ताकि वह अपने आपको बचा सके।

मी¨टग को संबोधित करते हुए हिसार जोन के ऑर्गेनाइजर बीरू राम कुंडू ने बताया कि पांच जून को एसडीओ सांगवान ने पदाधिकारियों को अपने कार्यालय में बुलाकर जातीय दु‌र्व्यवहार व उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और कार्यकारी अभियंता विजेंद्र लांबा के इशारे पर कर्मचारियों के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर मुकदमे दर्ज करवा दी और उन्हें निलंबित करवा दिया। इसके विरोध स्वरूप केंद्रीय परिषद के दिशा निर्देशानुसार संवैधानिक दायरे के अनुसार यूनियन ने 13 जून को मुख्य अधीक्षक अभियंता को आगे के आंदोलन के बारे में नोटिस के माध्यम से अवगत करवा दिया था। वहीं 19 जून से लगातार भिवानी व जींद सर्कल में भी धरना प्रदर्शन जारी है, लेकिन बड़े ही दुख की बात है कि निगम प्रशासन भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने की पुरजोर कोशिश किए हुए हैं और कर्मचारियों के उत्पीड़न पर उतारू हैं।

इस मौके पर राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र ¨सह उपप्रधान, जगदीश राय सह सचिव, विनोद सोनी उप मुख्य संगठनकर्ता, सर्कल सचिव फूल कुमार

कुंडू व महेश रोहिल्ला, यूनिट प्रधान सतबीर गोस्वामी, कृष्ण कुमार, विनोद दूहन, राजेश शर्मा, फकीरचंद सैनी, यूनिट सचिव दिनेश शर्मा, र¨वद्र व दलीप लोढा, देशराज वर्मा, राजकुमार यादव, महेंद्र, सुधीर ¨सह, विवेक, संजय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी