विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लघु सचिवालय के बाहर धंस गए फुटपाथ, पीडब्ल्यूडी लीकेज बताने में जुटा

By JagranEdited By:
Published: Wed, 12 Jun 2019 08:20 AM (IST)

हिसार शहर को सुंदर बनाने के लिए काम चल रहे है। इन कामों पर निगरान

लघु सचिवालय के बाहर धंस गए फुटपाथ, पीडब्ल्यूडी लीकेज बताने में जुटा
लघु सचिवालय के बाहर धंस गए फुटपाथ, पीडब्ल्यूडी लीकेज बताने में जुटा

जागरण संवाददाता, हिसार : शहर को सुंदर बनाने के लिए काम चल रहे है। इन कामों पर निगरानी बनाए रखना ही अधिकारियों के लिए मुश्किल हो रहा है। लघु सचिवालय के बाहर हाल ही में बनाया गया फुटपाथ धंस गया। उसको डीसी के आदेश पर ठीक करने का काम शुरू हुआ है लेकिन काम की गति काफी धीमी है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी फुटपाथ के धंसने का कारण जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से पिछले दिनों पाइप लाइन की लीकेज को बता रहे हैं, जबकि खुदाई में वैसा कुछ नहीं निकला।

पीडब्ल्यूडी की तरफ से पिछले दिनों टेंडर लगाकर फुटपाथ बनाने का काम किया था। उस काम के दौरान डीसी ने ठेकेदार की तरफ से इंटरलॉक टाइलें चुराने के भी आरोप लगे थे। बेशक उस मामले में पीडब्ल्यूडी और नगर निगम ने कोई कार्रवाई के लिए उचित कदम नहीं उठाए थे लेकिन काम पूरा हो गया था। काम पूरा होने के बाद अधिकारियों की आंख के आगे ही फुटपाथ कई जगह से धंस गया। डीसी को इस मामले का पता चला तो पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से बातचीत की। उनकी तरफ से एक लाइन लीक होने की बात कही गई। यह बात पिछले दिनों सीएम के टेक्निकल एडवाइजर विशाल सेठ के समक्ष भी आई थी। उस समय चेकिग में लीकेज जैसे ही बात सामने नहीं आई थी लेकिन अधिकारियों ने उसको ठीक करने के लिए कहा दिया था। फुटपाथ को ठीक करने करने के लिए इंटरलॉक टाइलें हटाने का काम किया जा रहा है मगर काम की स्पीड इतनी धीरे है कि जल्दी से होता वह नहीं दिख रहा है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।