हरियाणा से जेजेपी ही भाजपा को हटाने में सक्षम : नैना चौटाला

उकलाना हरियाणा से भाजपा को हटाने में केवल जजपा के कार्यकर्ता ही सक्षम है

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Apr 2019 09:21 PM (IST) Updated:Fri, 05 Apr 2019 06:32 AM (IST)
हरियाणा से जेजेपी ही भाजपा को हटाने में सक्षम : नैना चौटाला
हरियाणा से जेजेपी ही भाजपा को हटाने में सक्षम : नैना चौटाला

संवाद सहयोगी, उकलाना: हरियाणा से भाजपा को हटाने में केवल जजपा के कार्यकर्ता ही सक्षम है और जागरूक जनप्रतिनिधि ही अपने क्षेत्र की तरक्की कर सकता है। सांसद दुष्यंत चौटाला ने पिछले पांच वर्ष के अपने संसदीय काल में हिसार लोकसभा के लोगों की आवाज को लोकसभा में न केवल बखूबी बुलंद किया बल्कि लोगों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सुविधाएं दिलवाने के लिए दृढ़ता और संकल्प के साथ किया।

यह बात जेजेपी नेता और डबवाली से विधायक नैना सिंह चौटाला ने गांव लितानी व खैरी में संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों में जिस प्रकार आप लोगों ने अपने मत का इस्तेमाल करके सबसे युवा सांसद को देश की संसद में भेजा था, उसी प्रकार इस बार भी पूरी जागरूकता के साथ जेजेपी के उम्मीदवार को इस इलाके से भारी बहुमत से विजयी बनाकर फिर से भेजे। दुष्यंत ने अपने पांच वर्ष के कामकाज से साबित किया कि बिना सत्ता के लिए लोगों को उनके अधिकार व सुविधाएं दिलवाई जा सकती हैं।

प्रदेश की महिलाओं में राजनैतिक रूप से अलख जगाने के लिए निकली नैना चौटाला ने हलका स्तर पर हरी चुनरी चौपाल के बाद गांवों की ओर रुख किया है। चौटाला ने इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए गांव दर गांव जाकर महिलाओं से रूबरू हो रही हैं। आज वे उकलाना हलके के करीब आधा दर्जन गांवों में महिलाओं से रूबरू हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयपाल बांडाहेड़ी, विधायक अनूप धानक, राजेंद्र लितानी, शीला भ्याण, कैप्टन छाजू राम, सुनील बूरा, रोहताश कंडूल, राधिका गोदारा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी