सिरसा में कोचिंग सेंटर चला रहे थे हत्यारोपित, पुलिस ने किया काबू, जानें पूरा मामला

रणबीर सिंह की ससुराल पंजाब सिंह के गांव करीवाला में है। पंजाब सिंह का रणबीर की ससुराल में उनके घर आना जाना था जिसे रणबीर सिंह पसंद नहीं करता और उसे चरित्र को लेकर भी शक रहा। इसी वजह से वह रंजिश पाल बैठा।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 03:30 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 03:30 PM (IST)
सिरसा में कोचिंग सेंटर चला रहे थे हत्यारोपित, पुलिस ने किया काबू, जानें पूरा मामला
पुलिस हत्यारोपितों को पांच दिन के रिमांड पर लिया।

जागरण संवाददाता, सिरसा। ऐलनाबाद में कोचिंग सेंटर चला रहे पंजाब सिंह के हत्यारोपितों को पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपितों से पुलिस वारदात में प्रयुक्त कार व हथियार बरामद करेगी। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में हथियार सप्लायर का नाम सामने आ गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए भी छापे मारे गए हैं। एक दिन पहले ही ऐलनाबाद के डीएसपी के नेतृत्व में बनी एसआइटी ने ब्लाइंड मर्डर मामले में बाहिया निवासी रणबीर सिंह व उसके दोस्त दमदमा निवासी गुरविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया था।

चरित्र पर संदेह में कई माह से पाल रखी थी रंजिश, मौका मिलते ही हत्या

रणबीर सिंह की ससुराल पंजाब सिंह के गांव करीवाला में है। पंजाब सिंह का रणबीर की ससुराल में उनके घर आना जाना था जिसे रणबीर सिंह पसंद नहीं करता और उसे चरित्र को लेकर भी शक रहा। इसी वजह से वह रंजिश पाल बैठा। इसके बाद उसने उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया। पहले अवैध पिस्तौल खरीदा और इसके बाद अपने दोस्त को इस साजिश में शामिल कर लिया।

दोनों ने कई दिनों तक रैकी कर यह जानकारी हासिल कर ली कि आने व जाने का समय क्या है और फिर छह दिसंबर को पीछा कर पहले पंजाब सिंह की मोटरसाइकिल को रुकवाया और फिर उसे गोली मार दी। हत्या के बाद पंजाब सिंह के स्वजनों ने उसकी पत्नी व ससुरालपक्ष पर हत्या व उसकी साजिश रचने के आरोप लगा दिए लेकिन पुलिस पूछताछ में वे बेकसूर निकले। बाद में पुलिस ने कड़ियां जोड़ी तो सीसीटीवी में दिखाई दे रही कार रणबीर सिंह के पास मिली जिसके बाद मामले का खुलासा हो गया।

पांच दिन के रिमांड पर लिए

पंजाब सिंह की हत्या के दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर पांच दिन का रिमांड लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान दोनों से कार व वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद करना है। इसके अलावा हथियार सप्लायर को भी पुलिस ढूंढ रही है। उसे भी जल्द काबू किया जाएगा।

----इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, थाना प्रभारी ऐलनाबाद।

chat bot
आपका साथी